Categorized | लखनऊ.

2012 में कंाग्रेस की सरकार बनाकर ही रहेंगे

Posted on 22 February 2011 by admin

ई.टी.वी. द्वारा दिखाया जा रहा चुनावी सर्वे कांग्रेस पार्टी द्वारा नहीं कराया गया है। चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव से सम्पर्क किया गया है और उनका कहना है कि उन्होने ऐसा कोई भी सर्वे नहीं किया है। इस सर्वे रिपोर्ट में न तो सैम्पल-साइज का कोई जिक्र है न ही कितने विधानसभाओं में यह रायशुमारी की गई इसका पता चलता है।  इस सर्वेक्षण में किस वर्ग के कितने प्रतिशत लोगों से राय ली गई इसका भी पता नहीं चलता। इसलिए यह सर्वेक्षण पूरी तरह से खारिज करने योग्य है।

प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कंाग्रेस उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के मजबूत विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। हर दिन हजारों लेाग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और कई छोटे दल कांग्रेस पार्टी में विलय कर रहे हैं। इसी से घबराकर दुष्प्रचार के तहत इस तरह की खबरें प्रचारित कर रही हैं जिससे कंाग्रेसजनों का मनोबल टूटे।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुजन समाज पार्टी का दुष्प्रचार है जो अपने पक्ष में हवा बहने की बात कर रही है। जबकि बसपा पूरी तरह जनता से कट चुकी है, अब मात्र यही पैन्तरा उसके पास बचा है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कंाग्रेसजन, बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु प्रतिबद्ध है और 2012 में कंाग्रेस की सरकार बनाकर ही रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in