Categorized | लखनऊ.

लखनऊ की पांचों विधानसभाओं पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गये

Posted on 22 February 2011 by admin

कल विधानसभा में नगर निगम, नगर पालिका एवं टाउन एरिया के चेयरमैनों के चुनाव सीधे जनता से न कराकर सभासदों के माध्यम से कराने का बिल बिना बहस के पारित कराये जाने के विरोध में प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के आवाहन पर आज लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों, विधानसभाओं एवं ब्लाकों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की मुखिया सुश्री मायावती होश में आओ- काला कानून वापस लो, मेयर और चेयरमैनों के चुनाव जनता से करवाओ, के नारे लगाते हुए विरोध जताया गया।

लखनऊ की पांचों विधानसभाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गये।

लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान के नेतृत्व में सभासद श्री रामस्वरूप वर्मा, श्री गिरीश मिश्रा, श्री राजेन्द्र सिंह गप्पू, श्री ओम प्रकाश पाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री शाहिद अली, वार्ड अध्यक्ष श्री दुगाZ शंकर दुबे, श्री नन्द कुमार अग्रवाल, श्रीमती नीरजा शर्मा, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री अजय सिंह, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री ताज मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, श्रीमती जेटली सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाल आलमबाग चौराहे पर कल पारित विधेयक की कापियों को जलाते हुए मुख्यमन्त्री का पुतला फूंक अपना आक्रोश प्रकट किया। यहीं से पुलिस प्रशासन द्वारा सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन ले जाकर 5 घंटे बाद सायं 4बजे पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में श्री जे0पी0 मिश्रा के नेतृत्व में बालागंज में धरना-प्रदर्शन कर विधेयक की कापियां जलाकर मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। जिसमें मुख्य रूप से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल,श्री मेंहदी हसन, हसन अब्बास, के0के0शुक्ला, श्री अजय द्विवेदी, श्री प्रदीप गौड़ सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में डालीगंज पुल पर श्री राजेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर विधेयक की कापियां जलाकर मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। जिसमें मुख्य रूप से लखनऊ के पर्यवेक्षक श्री दिग्विजय सिंह, श्री सिद्दीकी, श्री लईक अहमद, श्री इरफान, महजबीं, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री राम दुलारे, श्रीमती ऊषा सिंह, श्री राजेन्द्र पाण्डेय सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में अमीनाबाद में श्री जमशेद रहमान के नेतृत्व मेंधरना-प्रदर्शन कर विधेयक की कापियां जलाकर मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। जिसमें मुख्य रूप से डा0 अनस, श्री स्वराज श्रीवास्तव, श्री महबूब अली, श्री अमित, श्री सूरज सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे। इसी प्रकार राजा बाजार में श्री अयूब सिद्दीकी, श्री आफताब अहमद, श्री अनवर खान, श्री अनिल रस्तोगी, श्री गजाले, श्री राजेश कश्यप सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में श्री नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व में कपूरथला पर धरना-प्रदर्शन कर विधेयक की कापियां जलाकर मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री रमेश मिश्रा, श्री बंशीधर मिश्रा मौजूद रहे।

लखनऊ की पश्चिम, पूर्व, मध्य और उत्तर की विधानसभाओं पर मौके पर ही कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर रिहा कर दिया गया, लेकिन कैण्ट विधानसभा पर आलमबाग चौराहे से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाकर 4 बजे के लगभग मुचलका भराकर छोड़ा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in