Categorized | लखनऊ.

इण्टरनेशनल इनफॉरमेटिक्स ओलिम्पयाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 22 February 2011 by admin

international-informatics-olympiadसिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज के नौ छात्रों ने इण्टरनेशनल इनफॉरमेटिक्स ओलिम्पयाड में चयनित होकर विद्यालय का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। यह प्रतििष्ठत प्रतियोगिता कम्प्यूटर लिट्रेसी फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि कम्प्यूटर लिट्रेसी फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा यह प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में आज के वैज्ञानिक युग के अनुकूल विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अपने सर्वोत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान एवं विश्वव्यापी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बलबूते शानदार सफलता अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सफल छात्रों में स्वास्तिक कुमार मौर्य, अक्षत सिंह, अलंकृत श्रीवास्तव, गौरव रावत, अपूर्व शंकर, अनुज रावत, नमित तिवारी, नीलय शुक्ला तथा ऐश्वर्या शुक्ला शामिल हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनॉमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 34 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएें आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in