Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री द्वारा गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ तथा बागपत जनपदों का आकिस्मक निरीक्षण

Posted on 22 February 2011 by admin

गौतम बुद्ध नगर की कानून-व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर एस0एस0पी0, ए0एस0पी0, सी0ओ0 तथा सेक्टर-39 के एस0ओ0 तत्काल प्रभाव से हटाये गये

उत्तर प्रदेश की  मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती  ने कल देर रात तक गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ तथा बागपत जनपदों का आकिस्मक निरीक्षण कर इन जनपदों में विकास कार्याें तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए जहां एक ओर अधिकारियों की प्रश्ंासा की वहीं दूसरी ओर लापरवाही तथा उदासीनता के लिए दण्डित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने एन0सी0आर0 क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए  सहारनपुर एवं मेरठ रेंज को मिलाकर Þउ0प्र0 एन0सी0आर0 पुलिस जोनß गठित करने के निर्देश दिये। इस पुलिस जोन की देख-रेख ए0डी0जी0 स्तर के अधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसका मुख्यालय मेरठ होगा।

मुख्यमन्त्री ने मेरठ, बागपत, गाजियाबाद तथा गौतमबुद्ध नगर जनपदों की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है तथा इसके लिए अधिकारियों को कानून के दायरे में रहकर स्वतन्त्र रूप से काम करने की पूरी छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी दशा में जन समस्याओं के निस्तारण एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इन जनपदों में अम्बेडकर ग्रामों में विभिन्न योजनाओं के तहत कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कमी पाये जाने पर इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने गौतमबुद्धनगर जनपद के जेवर तहसील के अम्बेडकर ग्राम वीरनपुर का निरीक्षण किया। इस गांव में सड़क की स्थिति ठीक नहीं पायी गई। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने तथा डिवाइडर तथा फुटपाथ का कार्य खराब पाये जाने पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने इसको तुरन्त ठीक कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने राइडिंग क्वालिटी आदि में सुधार लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इन सभी कार्यों को तीन माह में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि तीन माह के बाद इन कार्यों का स्वयं निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात् उन्होंने ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमन्त्री ने भ्रमण के दौरान जनपद गौतमबुद्ध नगर में नोएडा स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार, जांच तथा औषधि वितरण सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर में सड़को एवं फुटपाथों की स्थिति ठीक कराने तथा शहर में अतिक्रमण न होने देने तथा मार्गों के दोनों तरफ वृक्षारोपण करके उसे जाली लगाकर सुरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नाले में कूड़ा पाये जाने पर इसे ठीक कराने के निर्देश दिये।

तत्पश्चात मुख्यमन्त्री ने नोएडा मेें थाना सेक्टर-39 का आकिस्मक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, अपराध रजिस्टर, प्राथमिकी पंजिका आदि की पड़ताल की। यहां पर कानून-व्यवस्था एवं अपराधों पर नियन्त्रण की स्थिति ठीक नहीं पायी गई। इसके अलावा थाना दिवस अगस्त 2010 से जनवरी 2011 तक जनशिकायतों के सम्बंध में विवरण अधूरे पाये गये। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिये। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति व कमजोर वर्गों तथा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने गौतम बुद्ध नगर की कानून-व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष सेक्टर-39 को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा  विकास एवं अन्य कार्यों को बेहतर पाये जाने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिये जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने अध्यक्ष नोएडा को नोएडा शहरी क्षेत्र में सड़को, फुटपाथ एवं वृक्षारोपण आदि की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने जनपद गाजियाबाद की हापुड़ तहसील के डा0 अम्बेडकर ग्राम रघुनाथपुर का भ्रमण कर विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सी0सी0रोड तथा के0सी0डेªन सहित अन्य कार्यों को देखा और गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र एवं अध्यापकों की उपस्थिति, तथा पठन-पाठन के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने सीसी रोड के निर्माण की स्थिति तथा प्राथमिक विद्यालय का संचालन सन्तोषजनक पाया। उन्होंने गांव में स्थित तालाब में गन्दगी पाये जाने पर इसकी सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से मध्यान्ह भोजन, नि:शुल्क पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्कूल के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमन्त्री ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से हापुड तहसील में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसील दिवस, कृषि पट्टा आवंटन तथा अन्य योजनाओं तथा कार्यक्रमों की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाना पिलखुवा में थाना दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा महिला उत्पीडन एवं अनुसूचित जाति /जनजाति उत्पीडन सम्बन्धी मामलों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने थाने में अपराध तथा हत्याओं में वृद्धि पाये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसमें कमी लाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

तदोपरान्त मुख्यमन्त्री ने सदर तहसील पहुंचकर विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पटलों पर जाकर कार्यों के निस्तारण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्या का समुचित हल होने पर ही रजिस्टर मेें भी उसे दर्ज किया जाये। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वह स्वयं भी इनकी नियमित मॉनीटरिंग करते रहें।

मुख्यमन्त्री नेे थाना कोतवाली का निरीक्षण किया तथा थाने की अपराध पंजिका में दर्ज एफआईआर तथा इन पर हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि संगठित अपराधी गिरोहों, माफियाओं, वाहन चोरों एवं पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपराध नियन्त्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हेतु चेतावनी देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अपराधों के नियन्त्रण के लिए आई0जी0 मेरठ रेंज एवं एस0एस0पी0 गाजियाबाद को दो माह के अन्दर सुधार लाने के लिए निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने इसके बाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चिकित्सा, दवा की उपलब्धता तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सालय की सफाई पर उन्होंने सन्तोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि भविष्य में इसे इसी तरह सुव्यवस्थित रखा जाये। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत कुछ महिलाओं को एक-एक हजार के चेक अपने हाथों से भेंट किए।

सुश्री मायावती ने प्रताप विहार स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना का निरीक्षण किया तथा कंालोनी के निवासियों से सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दलित बस्ती के पार्क की स्थिति सन्तोषजनक न पाये जाने पर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने विजयनगर स्थित मलिन बस्ती माता कालोनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कालोनी में बनी सड़कों की गुणवत्ता, नालियों की सफाई एवं जल निकासी को देखा। उन्होंने जिलाधिकारी तथा नगर आयुक्त को कंालोनी के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क का और अधिक सौन्दयीZकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारी गाजियाबाद को अच्छे ढंग से विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया।

मुख्यमन्त्री ने जनपद बागपत पहंुचकर डा0 अम्बेडकर ग्राम कासिमपुर खेड़ी में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां प्राईमरी विद्यालय नं0-1 एवं जूनियर हाई स्कूल के बच्चों से मध्यान्ह भोजन तथा पढ़ाई-लिखायी के बारे में पूछताछ की। उन्होंनेे विद्यालय की साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर बनाने तथा विद्यालय के पीछे बने तालाब का जीणोZद्धार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का भी मुआयना किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ग्राम की डा0 भीमराव अम्बेडकर मलिन बस्ती में सुधार करने तथा इसके आस-पास के कुछ ग्रामों के विकास के सम्बंध में अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात् मुख्यमन्त्री बागपत जनपद के तहसील बड़ौत के डा0 अम्बेडकर ग्राम कासिमपुर खेड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पर्क मार्ग की नाली ठीक न पाये जाने पर इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और इसे सन्तोषजनक पाया। उन्होंने तहसील बड़ौत के अभिलेखों का निरीक्षण किया। तहसील में कृषि एवं आवास भूमि पट्टों के आवंटन की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी बागपत को तीन दिन के अन्दर जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा थाना रमाला की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने थाने में वाहन चोरी और महिला उत्पीड़न की कई शिकायतें पाने पर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे इन अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण सुनिश्चित करें।

इसके पश्चात सुश्री मायावती ने जिला मुख्यालय पहुंचकर तहसील सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव तथा पंजिकाओं में प्रविष्टियों के अंकन को परखा और राजस्व अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कोतवाली सदर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ष 2009-10 तथा 2010-11 के अपराध रजिस्टरों, अनुसूचित जाति/जनजाति रजिस्टरों आदि की पड़ताल की एवं इनमें अंकित अपराधों के बारे में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि एफ.आई.आर. दर्ज न किये जाने के सम्बन्ध में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके पश्चात उन्होंने खेकड़ा नानू मार्ग स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना का भी निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से कंालोनी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमन्त्री ने मेरठ जनपद पहुंचकर तहसील मवाना के डॉ0 अम्बेडकर ग्राम हसनपुर कला का भ्रमण कर गांव में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव में विकास कार्यों की स्थिति सन्तोषजनक पायी गई। उन्होंने हसनपुर कला की प्राइमरी पाठशाला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन इत्यादि के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय का संचालन भी सन्तोषजनक पाया गया। माननीया मुख्यमन्त्री जी ने डॉ0 अम्बेडकर ग्राम हसनपुर कला में सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के अन्तर्गत तीन छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। उन्होंने तहसील मवाना व थाना किठौर के कई अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने मेरठ की सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान पट्टों के आवंटन, अभियान के दौरान पट्टों पर कब्जा दिलाये जाने तथा तहसील दिवस पर मिलने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अन्य लोगों को मिलने वाले प्रमाण-पत्रों को जारी करने में समय सीमा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने रजिस्टरों का रख-रखाव सन्तोषजनक एवं निर्धारित प्रारूप पर न पाये जाने पर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये।

सुश्री मायावती जी ने महानगर के थाना दहेली गेट का निरीक्षण कर महिला उत्पीड़न व अनुसूचित जाति उत्पीड़न के सम्बन्ध में शिकायतों के निस्तारण के अभिलेखों की जांच की स्थिति को परखा और पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि महिला उत्पीड़न एवं अनुसूचित जाति के उत्पीड़न के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही की जाये। थाने की भी स्थिति सन्तोषजनक पायी गई। उन्होंने अपराधों पर नियन्त्रण हेतु और प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों से अस्पताल द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय को और अधिक साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के आपातकालीन तथा महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर करने तथा भविष्य में सजग रहने के लिए डी0आई0जी0 मेरठ को निर्देश दिये। उन्होंने लोहिया नगर स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों का निरीक्षण भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in