Categorized | लखनऊ.

जिला केन्द्रों पर व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करायेगी

Posted on 20 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया में किये गये संशोधनों के विरूद्ध पार्टी 21 फरवरी को पूरे प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मेयर/पालिकाध्यक्षों के चुनाव जनता से न करवाने का निर्णय लेकर सुनियोजित तरह से निकायों का लुटने की योजना बना रही है। श्री सिंह आज पार्टी मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी पत्रकारों को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार आरक्षण के मुद्दे पर भी भेदभाव कर रही है। कोरी जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी से हटाने और विरोध होने पर पुन: सशर्त अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने के निर्णय का जिक्र करते हुये श्री सिंह ने कहा कि भाजपा इसका विरोध करती है। उन्होंने मांग की सरकार पूर्व की तरह कोरी जाति को अनुसूचित वर्ग में रखते हुये उन्हें पूरी सुविधाएं दें अलग से कोई शर्त न जोड़े। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी की स्थापना दिवस 6 अपै्रल को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता ग्राम सभा/वार्ड स्तर तक जाकर जनता से संवाद स्थापित करेगें और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण करंेंगे। भाजपा प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने बताया कि आज की बैठक में हुई समीक्षा के बाद पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ´´चलो गांव की ओर´´ अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश की कुल 511313 ग्राम पंचायतों में 37215 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अभियान की सफलता का दावा करते हुय कहा कि बसपा सरकार की तानाशाही, लोकतन्त्र की हत्या व बसपाई गुण्डों से त्रस्त जनता का भाजपा कार्यकर्ताआों को भरपूर समर्थन मिला।

उन्होंने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि 26, 27 फरवरी को मुरादाबाद में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव लाये जायेंगे। पहला कृषि पर व दूसरा राजनैतिक  प्रस्ताव लाया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य की समस्या है। धान क्रय केन्द्र बन्द हैं, महिलाओं पर अत्याचार की घटना बढ़ रही हैं कांग्रेस का भ्रष्टाचार व बसपा का अनाचार चरम सीमा पर है। जनता केन्द्र व राज्य सरकार से त्रस्त हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जनहित के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जायेगी। श्री सिंह ने बताया कि आज की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश महामन्त्री (संगठन) राकेश जैन विधानमण्डल दल के उपनेता हुकुम सिंह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रभारी तथा जिला प्रभारी सम्मिलित हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in