Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. छात्र ने जीते टेनिस चैिम्पयनशिप के तीन खिताब

Posted on 20 February 2011 by admin

devansh-mani1सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज कैम्पस के छात्र देवांश मणि ने जूनियर वर्ग की टेनिस चैिम्पयनशिप में तीन खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जहां एक ओर देवांश ने ऑल इण्डिया टैलेन्ट सीरीज टेनिस चैिम्पयनशिप में अन्डर-14 कैटेगरी का एकल एवं युगल खिताब अपने नाम किया तो वहीं दूसरी ओर जिला टेनिस टूर्नामेन्ट के जूनियर वर्ग में विजेता का खिताब जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रकार इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी उत्कृष्ट टेनिस प्रतिभा के बलबूते तीन खिताब अर्जित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि ऑल इण्डिया टैलेन्ट सीरीज टेनिस चैिम्पयनशिप का आयोजन एसडीएस टेनिस एकेडमी तथा स्पोर्टस डेवलेपमेन्ट सोसाइटी द्वारा यू0पी0 टेनिस एसोसिऐशन के तत्वावधान में किया गया जबकि डिस्ट्रिक्ट टेनिस चैिम्पयनशिप का आयोजन रीजनल स्पोर्टस आफिस तथा लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिऐशन द्वारा किया गया। इन प्रतियोगिताओं में चुने हुए विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शनकर कर अपनी टेनिस प्रतिभा तथा दमखम का परचम लहराया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। सी.एम.एस. का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सी.एम.एस. के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता `एक्स्पो´ का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश के छात्र खिलाड़ियों के मध्य छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अभूतपूर्व अवसर प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रख्यात खेल विशेषज्ञों द्वारा भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in