Categorized | Companies, लखनऊ.

यूनिनॉर के रु 24 के प्रीपेड रीचार्ज के साथ पाएं 25: अतिरिक्त टॉक-टाइम

Posted on 19 February 2011 by admin

यूनिनॉर ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ दिलाने की वचनबद्धता जारी रखते हुए आज यहां नई रोमांचकारी पेशकश घोिशत की है। इस नई पेशकश के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में यूनिनॉर के ग्राहकों को उनके पैसों के बदले बेहतर मोल मिलेगा। ऑफर के तहत् पूर्वी उत्तर प्रदेश में यूनिनॉर ग्राहकों को रु 24  मूल्य का प्रीपेड रीचार्ज टैरिफ वाउचर खरीदने पर 25: अतिरिक्त टॉक टाइम मिलेगा। यानी जब ग्राहक रु 24  का रीचार्ज टैरिफ वाउचर खरीदेंगे तो वास्तव में, उन्हें रु 30 मूल्य का टॉकटाइम मिलेगा। इस रीचार्ज वाउचर की वैलिडिटी 4 दिनों की है।

ग्राहक इस रु 30  के रीचार्ज मूल्य का इस्तेमाल ऑन-नैट तथा ऑफ-नैट कॉल करने और एसएमएस भेजने के लिए कर सकते हैं। इस रीचार्ज से लोकल, एसटीडी तथा आईएसडी कॉल की जा सकती हैं। ग्राहकों को अपने पूरे टॉकटाइम का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

इस नई पेशकश के बारे में श्री राजीव सेठी, हब प्रमुख, यूनिनॉर उत्तर प्रदेश (पूर्व), ने कहा, ´´यूनिनॉर ने हमेशा से ही ग्राहकों को उनकी अपेक्षाओं से कहीं ज्यादा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। अब इस पेशकश के जरिए भी हम अपने ग्राहकों को बेहद रियायती दरों पर सर्वश्रेश्ठ क्वालिटी की सेवाओं का लाभ दिलाते हुए उनसे नज़दीकी बनाए रखना चाहते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे ग्राहक इस जोरदार पेशकश का पूरा लाभ उठाएंगे। हमारा इरादा अपने ग्राहकों को हर सम्भव तरीके से बेहतरीन सेवा का लाभ दिलाना है और हम उन्हें उनके पैसों का पूरा मोल दिलाने के लिए आगे भी इसी तरह की नई पेशकश लाते रहेंगे।“

यूनिनॉर के बारे में
यूनिनॉर भारत की दूसरी सबसे बड़ी बहुआयामी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड तथा विश्व की छठे नंबर मोबाइल सेवा नार्वे की कंपनी टेलीनॉर ग्रुप के संयुक्त उपक्रम यूनीटेक वायरलेस की ब्राण्ड है। फिलहाल टेलीनॉर ग्रुप ने इस संयुक्त उपक्रम में 6135.63 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इस तरह कम्पनी में उसकी हिस्सेदारी 67ण्25: हो गई है।

कंपनी के पास भारत के सभी 22 सिर्कल में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूएएस लाइसेंस है। इसे इन 22 में से 21 सिर्कलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्पैक्ट्रम भी आबंटित किया जा चुका है। भारतभर में इस समय यूनिनॉर की सेवाएं तेरह सर्कलों - उत्तर प्रदेश (पिश्चम), उत्तर प्रदेश (पूर्व), बिहार, उड़ीसा, कोलकाता, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, मुम्बई, महाराश्ट्र और गुजरात में उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in