Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में गम्भीर राजनैतिक संकट

Posted on 19 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि प्रदेश में गम्भीर राजनैतिक संकट है। जनता बसपा सरकार के भ्रष्टाचार व अनाचार में त्रस्त हैं। समाज को जातियों में बांटने वाली बसपा के आठ विधायक जेलों में बन्द हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा व बसपा दोनों ही अपने राजनैतिक लाभ के लिये गुण्डों का उपयोग करते हैं। श्री शाही आज पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव राम सजीवन वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामसजीवन वर्मा के साथ बाराबंकी जिले के सैकड़ो अन्य लोगों ने भी सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम ईमानदारी व शुचिता के साथ काम करते हैं। हमारी प्राथमिकता गांव गरीब किसान है। भाजपा सपा व बसपा की तरह विकास के मामले में भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार व बसपा के अनाचार से त्रस्त जनता अब भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाले राम सजीवन वर्मा ने कहा कि वह सपा, बसपा के गुण्डाराज व कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा द्वारा चलाये जा रहे संघर्ष में अपना हर सम्भव योगदान देंगे। भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा प्रदेश सचिव राम सजीवन वर्मा, सपा यूथ ब्रिगेड बाराबंकी के अध्यक्ष अजीत वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता राम चन्दर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कई अन्य लोगों सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामन्त्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in