Categorized | लखनऊ.

संगीत का प्रतििष्ठत `ट्रिनिटी गिल्डहॉल अवार्ड´ सी.एम.एस. छात्र को

Posted on 19 February 2011 by admin

anshumanसिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्र अंशुमान मिश्रा ने ट्रिनिटी कालेज, लन्दन के तत्वावधान में आयोजित अत्यन्त प्रतििष्ठत वाद्ययन्त्र प्रतियोगिता में `ट्रिनिटी गिल्डहॉल अवार्ड´ अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे विश्व में गौरवािन्वत किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र अंशुमान मिश्रा ने अभूतपूर्व संगीत प्रतिभा के दम पर यह प्रतियोगिता डिस्टिंग्शन (विशिष्ट अंको) के साथ उत्तीर्ण कर `ट्रिनिटी गिल्डहॉल अवाड´Z प्राप्त किया है एवं अपनी सर्वाेच्चता सिद्ध की है। प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंशुमान ने अपने संगीत ज्ञान, अनुभव व उंगलियों का जादू बिखेरकर निर्णायक मण्डल को मन्त्रगुग्ध कर दिया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्याित्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत,  नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि संगीत को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है, यह आित्मक शक्तियों को बढ़ाता है एवं छात्रों को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। गीत-संगीत की शिक्षा के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों में भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति को भावना संचारित करने में सतत् प्रयत्नशील है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in