Categorized | लखनऊ.

ताइक्वाण्डो चैिम्पयनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते स्वर्ण तथा रजत पदक

Posted on 19 February 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों श्रुति गुप्ता तथा रोहित गुप्ता ने राज्य स्तरीय अन्तर-विद्यालयी ताइक्वाण्डो चैिम्पयनशिप में स्वर्ण व रजत पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवािन्वत किया है। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतििष्ठत प्रतियोगिता में जहां श्रुति गुप्ता ने स्वर्ण पदक अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया तो वहीं दूसरी ओर रोहित गुप्ता ने रजत पदक अर्जित किया। यह प्रतियोगिता के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के चुने हुए विद्यालयों के खिलाड़ियों ने ताइक्वाण्डो के माध्यम से चुस्ती-फूर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन  किया। आयोजकों द्वारा सी.एम.एस. के इन दोनो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

sports11श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। सी.एम.एस. का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सी.एम.एस. के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता `एक्स्पो´ का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश के छात्र खिलाड़ियों के मध्य छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अभूतपूर्व अवसर प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रख्यात खेल विशेषज्ञों द्वारा भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in