Categorized | लखनऊ.

सन्त रविदास ने समतामूलक समाज की स्थापना की

Posted on 19 February 2011 by admin

पावन पर्व माघ पूिर्णमा के दिन सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में मनायी गई। कार्यक्रम की शुरूआत सन्त रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।

प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए डॉ0 जोशी ने कहा कि सन्त रविदास ने समतामूलक समाज की स्थापना एवं जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का जो सन्देश दिया था आज के वर्तमान परिवेश में जन-जन को अंगीकार करने की आवश्यकता है। डॉ0 जोशी ने कहा कि आज समाज में मूल्यों और आदशोZं में काफी गिरावट आयी है, ऐसे में कांग्रेसजनों का यह दायित्व है कि वह सन्त रविदास के बताये रास्ते पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर अनु0जाति जाति विभाग के चेयरमैन श्री रामकृष्ण सेवानिवृत्त आईएएस, महामन्त्री श्री श्यामलाल पुजारी, श्री विजय बहादुर, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री शंकरलाल गौतम, हाजी मोहम्मद अनवर खां, श्री के.के.रावत, श्री रमेश मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, श्री कृष्ण, श्रीमती कमला रावत, श्रीमती राम देवी सैनी, श्रीमती कनिज बेगम, श्रीमती कुतुबिन्नशां, श्री अब्दुल कलाम मलिक सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने सन्त रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in