Categorized | लखनऊ.

हजरतगंज के जीणोZद्वार के लिए जनता का 110 करोड़ रूपये खर्च किया

Posted on 19 February 2011 by admin

हजरतगंज के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बहुजन समाज पार्टी सरकार ने उसका जीणोZद्वार करने के लिए जनता का 110 करोड़ रूपये खर्च किया। अभी एक माह भी पूर्ण नहीं हुआ है और हजरतगंज की मुख्य सड़क धंस गई। वहां के फुटपाथ पर लगे पत्थर टूटने शुरू हो गये हैं, फव्वारों ने काम करना बन्द कर दिया है। आसपास के सीवर बुरी तरह से बह रहा है जिसके कारण वहां के निवासी अत्यधिक परेशानियों में हैं।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डॉ0 हिलाल नकवी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि हजरतगंज के जीणोZद्वार को लेकर जिस घोटाले का जिक्र प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने पूर्व में ही प्रेस वार्ता में किया था उसका पूर्ण लेखाजोखा जल्द ही प्रदेशवासियों के समक्ष विवरण के साथ प्रस्तुत किया जायेगा।

श्री नकवी ने कहा कि यह बताना आवश्यक होगा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार में यह कोई पहला घोटाला या भ्रष्टाचार नहीं है। इससे पूर्व भी बान्दा में पुल गिर चुका है। बान्दा जिले में अस्पताल की छत भी गिर चुकी है। यह सरकार पूर्णत: भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसको जनता के कल्याण से कोई भी सरोकार नहीं है। सरकार की वित्तीय अनियमितताओं की तरफ हाल ही में ही सी.ए.जी. ने भी अपनी रिपोर्ट में विर्णत किया है। कुल मिलाकर प्रदेश की बसपा सरकार हर तरफ पूर्णत: असफल है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णत: ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्ट लोगों का बोलबाला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in