Categorized | आगरा

रोजगार मेले में बी0पीओ0 (कॉल) के लिए भर्ती

Posted on 19 February 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 22 फरवरी 2011 दिन मंगलवार की प्रात: 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में नेट एिम्बट तथा एजिस कम्पनियों द्वारा टेली सेल्स ऑफीसर्स तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के लगभग 700 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जानी है। वेतन रू0 6500 से 8000 प्रतिमाह तथा कम्पनी द्वारा देय सुविधायें  इन पदों के लिए इण्टरमीडिएट/ग्रेजुऐट ( किसी भी स्ट्रीम में ) उत्तीर्ण तथा हिन्दी अथवा इंग्लिश में स्पश्ट उच्चारण/शुद्व बोलने के साथ इनमें से अन्य एक भाशा को समझने की क्षमता होना आवश्यक है। कार्यस्थल नोएडा, गुडगांव, एन0सी0आर0 क्षेत्र रहेगा। आयु सीमा:-नेट एिम्बट पुरूश 18 से 27 वशZ तथा महिला 18 से 35 वशZ तथा एजिस हेतु 18 से 30 वशZ पुरूश एवं महिला ।

इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा से कमरा नं0 4 से नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करके पूर्णरूप से भरकर (फोटो सहित) दिनांक 21 फरवरी 2011 दिन सोमवार तक कार्यालय में जमा कराकर तथा रौल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि 22 फरवरी 2011 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों, चार फोटो रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (आई0डी0) सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होंवे। चयन प्रक्रिया अगले दिन दिनांक 23 फरवरी दिन बुधवार तक पूर्ण होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in