Categorized | लखनऊ.

पुस्तकों के साथ गाइड बेंचने वाले प्रकाशकों को काली सूची में डाला जायेगा

Posted on 16 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुस्तकों के साथ गाइड़ खरीदवाने वालें प्रकाशकों को चििन्हत कर काली सूची में डाले जाने का निर्णय लिया है। शैक्षिक सत्र 2010-11 में माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन हाईस्कूल स्तर के किसी भी विषक की पुस्तकों की कोई कमी नहीं है।

विधान सभा में आज श्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में माध्यमिक शिक्षा मन्त्री श्री रंगनाथ मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तकों के मूल्य निर्धारिण के लिए शासन के वरिष्ठ सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित है। इस समिति की संस्तुतियों पर ही पुस्तकों के मूल्य का निर्धारिण किया जाता है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल (कक्षा 9 व 10) की हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, प्रा0 गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों की पाठ्य पुस्तकें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। आंशिक रूप से पुस्तकों की कमी की सूचना मिलने पर सम्बन्धित जनपदों में तत्काल पुस्तकें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराई गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in