Categorized | लखनऊ.

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरिशप तथा कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Posted on 14 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार प्रिशक्षण के बहुआयामी अवसर प्रदान कराने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरिशप एवं कौशल विकास योजना की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण एवं समय की मांग है। इससे प्रदेश, समाज एवं क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ कुशल मानव, संसाधान तैयार होगा।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक िशक्षा श्री शैलेश कृश्ण ने आज यहां यह विचार होटल अवध क्लार्क में, केन्द्र सरकार के महानिदेशक संयुक्त सचिव डी0जी0टी0 श्री शारदा प्रसाद के साथ `पब्लिक प्राइवेट पार्टनरिशप तथा कौशल विकास योजना से सम्बंधित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड के रोजगार प्रिशक्षण के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत भी किया।

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव एवं महानिदेशक श्री शारदा प्रसाद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश जहां बौद्धिक क्षमता का भण्डार है जिसका अच्छे प्रिशक्षण से बहुआयामी उपयोग सम्भव है। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी तकनीकी युग है पी0पी0पी0 योजना समय की मांग एवं वैिश्वक आवश्यकता है।

कार्यशाला में तीनों प्रदेशों के रोजगार प्रिशक्षण से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि उन्हें अनेक नियमों का पालन करना होता है। क्षेत्रीय मांग, नये कोर्स, अच्छे ट्रेनरों की व्यवस्था, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र, वित्तीय संसाधन आदि विशयों पर कार्यशाला में विचार व्यक्त किये गये।

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरिशप एवं कौशल विकास कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक िशक्षा की सचिव सुश्री अर्चना अग्रवाल, संयुक्त सचिव, सुश्री अनीता श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड के निदेशक श्री नीरज सेमवाल, संयुक्त निदेशक श्री एम0जी0तिवारी, मध्य प्रदेश के उप निदेशक, श्री दीपक गंगाजलि वाले एवं भारी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in