Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों का गठबंधन

Posted on 14 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों का गठबंधन है। सपा व बसपा केन्द्र की कांग्रेसी सरकार के खुल्लमखुल्ला समर्थक दल हैं। आश्चर्य है कि एक कांग्रेसी महामन्त्री दिग्विजय सिंह को इतनी छोटी सी बात की जानकारी भी नहीं है। श्री सिंह ने सपा-भाजपा को एक साथ जोड़कर दयनीय और हास्यास्पद बयान दिया है। श्री सिंह याद करें कि सपा, बसपा ने ही लोकसभा में समर्थन देकर केन्द्र की सरकार को बचाने का काम किया था। बसपा केन्द्र की सरकार को समर्थन देकर ही राज्य में असंवैधानिक सत्ता चला रही है।

श्री शाही ने संघ को बदनाम करने वाले दिग्विजय-बयानों को सोनिया गांधी के इशारे पर जारी राष्ट्रवादी हिन्दू संगठनों को बदनाम करने के षड़यन्त्र का हिस्सा बताया और कहा कि सरकार को दिग्विजय सिंह व आतंकवादी संगठनों की जांच करनी चाहिए। वे आतंकवाद के आरोपी परिजनों के घर जाकर मिलते रहे हैं। वे देश पर हमलाकर पाक-प्रायोजित आतंकी संगठनों से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए ही हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा खड़ा करते हैं। सोनिया गांधी की रणनीति राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने की है। सारा देश कांग्रेस की राष्ट्रवाद विरोधी कुित्सत रणनीति से अवगत हो गया है। भाजपा कार्यकत्ताZ इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in