Categorized | लखनऊ.

नागरिक विरोधी व जनतन्त्र का हनन

Posted on 14 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकायों के चुनावों को आम जनता से न करवाकर सभासदों से करवाने के बसपा सरकार के ताजे विधेयक को जनविरोधी, आम नागरिक विरोधी व जनतन्त्र का हनन बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनावों में लगभग 315 सीटों पर विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को पुलिस व गुण्डागदÊ के जरिए नामांकन न कराने देने से उत्साहित बसपा सरकार ने नगर निकाय चुनावों में जोर-जबर्दस्ती की यही रणनीति लागू करने की तैयारी की है।

श्री दीक्षित ने कहा कि राज्य के नगरीय क्षेत्र का नागरिक/मतदाता बसपा की जातिवादी भ्रष्टाचारी राजनीति को कतई पसन्द नहीं करता। इसीलिए नगरीय क्षेत्रों में बसपा का कभी खाता भी नहीं खुला था। बसपा नगरीय क्षेत्र के चुनावों का सामना करने का साहस भी नहीं जुटा सकती। डरी सरकार ने पंचायत चुनावों की धांधागदÊ वाली रणनीति नगरीय क्षेत्र के चुनावों में भी लागू करने का प्रस्ताव पेश किया है।

सीधे मतदाताओं के बजाय अप्रत्यक्ष चुनाव का प्रस्तावित कानून संविधान और संविधान निर्माताओं की भावनाओं का विरोधी बताते हुए श्री दीक्षित ने मांग की कि श्री राज्यपाल इस विधेयक को संविधान की भावना का विरोधी बताते हुए खारिज कर दें। भाजपा इस विधेयक का प्रत्येक स्तर पर विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in