Categorized | लखनऊ.

11 जनपदों में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Posted on 14 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने महापौरों के चुनाव सीधे जनता से कराने के विरोध में आज 11 जनपदों में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ जिले में प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मन्त्री गोपाल टण्डन, पूिर्णमा वर्मा, गोमती यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ तथा ए0डी0एम0 को ज्ञापन सौंपा गया। उन्नाव में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में, सीतापुर में ज्ञान तिवारी, रायबरेली में प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, हरदोई में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, लखीमपुर में जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह, बाराबंकी में जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, बहराइच में नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, गोण्डा में जिलाध्यक्ष श्री बावन सिंह, फैजाबाद में पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह तथा श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष श्री जगदिम्बका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in