Categorized | लखनऊ.

रालोद में शामिल हुए

Posted on 14 February 2011 by admin

photo_anil_dubyविभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंंह के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल और पार्टी के मुखिया चौधरी अजित सिंह की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए रालोद में शामिल होने की घोषण की।

रालोद महासचिव/प्रवक्ता अनिल दुबे एडवोकेट ने बताया कि मानव सेवाश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह ऑंवला (बरेली) ईदगाह के शाही इमाम मो0 हनीफ अन्सारी तथा नगर पालिका परिषद ऑवला के पार्षद श्री इरशाद अहमद अंसारी व उनके समर्थकों को रालोद प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने रालोद की सदस्यता व रालोद का झण्डा प्रदान किया। इस अवसर पर मानव सेवाश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह ने बताया कि उनकी संस्था के प्रदेश भर में दस लाख छियासी हजार सदस्य है वे आज से रालोद को मजबूत करने का काम करेंगे क्योंकि रालोद ही सही मायने में किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in