Categorized | लखनऊ.

जनपद आगरा में लगभग 19 लाख रुपये मूल्य की फिजििशयन सैम्पुल की दवायें जब्त

Posted on 10 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जनपद आगरा में लगभग 19 लाख रुपये मूल्य की फिजििशयन सैम्पुल की दवायें पकड़ी गई।  “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 3444 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि आज जनपद आगरा के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एफ.डी.ए. द्वारा छापे मार कर भिन्न-भिन्न 02 स्थलों से 19 लाख रुपये मूल्य की फिजििशयन सैम्पुल की औशधियां जब्त की गईं। इस प्रकरण में राकेश कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई। जनपद सोनभद्र, रावट्Zसगंज में जीवन ज्योति क्रििश्चयन हािस्पटल पर अचानक छापे मारे गये जिसमें गम्भीर अनियमितता पायी गई। “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 08 जनपदों- अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ एवं छत्रपति शाहू जी महाराज नगर में कुल 73 घरों के दूध एवं खाद्य पदार्थोेंं की जांच की गई जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दर्ज करा सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in