Categorized | लखनऊ.

14 फरवरी से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में ´´महिला उत्पीड़न विरोध सप्ताह मनायेगी´´

Posted on 10 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमन्त्री माफिया तत्वों को संरक्षण दे रही हैं। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उ0प्र0 में चुनाव कभी भी हो सकते हैं। जनआक्रोश से घबराई मुख्यमन्त्री अब अपनी ही अदालत से आपराधिक मामलों में फंसे मन्त्री-विधायकों को क्लीन चिट देकर न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमन्त्री के बयान से यह स्पष्ट है कि उ0प्र0 में यह चुनावी वर्ष है यानि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। राज्य की मुख्यमन्त्री द्वारा अपने मन्त्रियों को क्लीन चिट दिया जाना राजनैतिक दुराग्रह से पे्ररित है उनका निर्णय न्याय व्यवस्था और जांच को प्रभावित करने वाला है। श्री पाठक ने आरोप लगाया कि नैतिकता और न्याय का तकाजा था कि मुख्यमन्त्री अपने मन्त्रियों को पद से मुक्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराती और न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही अपना मत व्यक्त करती।

श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार जंगलराज चला रही है नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर निर्णय लिये जा रहे हैं। बड़े से बड़े मामलों में पुलिस महकमा पंचम तल की ओर निगाह लगाये देखता रहता है और जब उधर से इशारा मिलता है तभी रपट दर्ज होती है। बसपा नेताओं को आपराधिक मामलों से बचाने के लिये सरकार के इशारे पर आला अफसर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था व महिलाओें पर बढ़ते उत्पीड़न एवं बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा हो रही वृद्धि के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता 14 फरवरी से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में ´´महिला उत्पीड़न विरोध सप्ताह मनायेगी´´।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in