Categorized | लखनऊ.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 26 व 27 फरवरी को मुरादाबाद में

Posted on 10 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  26 व 27 फरवरी को मुरादाबाद में होगी। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के पूर्व 25 फरवरी को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक मुरादाबाद में ही होगी। इसके पूर्व 19 फरवरी को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। इसके अलावा प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बसपा के मन्त्री, विधायकों के आतंक तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध कार्यक्रम तय कर संघर्ष की रणनीति पर फैसला लिया  जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in