Categorized | लखनऊ.

गेहूं खरीद वशZ 2011-12 की व्यवस्था हेतु समय-सारिणी निर्धारित

Posted on 10 February 2011 by admin

15 मार्च तक सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनििश्चत करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रबी क्रय योजना के अन्तर्गत गेहूं खरीद वशZ 2011-12 की व्यवस्था हेतु अपेक्षित कार्यों को समय से सम्पादित करने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। सभी जिलाधिकारियों एवं सम्भागीय खाद्य नियन्त्रकों से कहा गया है कि समुचित व्यवस्थायें समय से सुनििश्चत कर ली जायें, ताकि गेहूं खरीद का कार्य समय से प्रारम्भ हो सके।

यह जानकारी विशेश सचिव खाद्य एवं रसद श्री चन्द्र प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार क्रय केन्द्रों का चयन आगामी 25 फरवरी तक तथा गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण कार्य 28 फरवरी तक पूरा हो जाना चाहिए। गांवों का केन्द्रों से सम्बद्धीकरण तथा क्रय केन्द्रों के स्थानों का निर्धारण, उनकी आवश्यकताओं का जनपदवार आंकलन एवं डिपो पर स्टाफ की नियुक्ति का कार्य आगामी 10 मार्च तक पूरा किया जाना है। परिवहन दरों का निर्धारण, मूवमेंट प्लान (क्रय केन्द्रों से गोदाम तक) तथा हैण्डलिंग व परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति का कार्य 12 मार्च तक पूरा किया जायेगा तथा क्रय केन्द्रों पर भुगतान, बोरे, स्टाक, ट्रांसपोर्टर्स/पल्लेदार एवं अन्य सुविधाओं के सम्बंध में सभी व्यवस्थायें तथा क्रय केन्द्रों का कार्यान्वयन 15 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा।

विशेश सचिव ने बताया कि समस्त जिलाधिकारियों एवं सम्भागीय खाद्य नियन्त्रकों से अपेक्षा की गई है कि वे रबी विपणन वशZ 2011-12 में गेहूं क्रय हेतु एजेिन्सयों के स्थानीय अधिकारियों के साथ तत्काल एक बैठक आयोजित करें और यदि किसी बिन्दु पर ‘ाासन का ध्यान आकिशZत करना हो तो तत्काल सूचित करें। उनसे यह भी अपेक्षा की गई है कि वे आवश्यकतानुसार समय-समय पर ऐसी बैठकें आयोजित करते रहें।

श्री चन्द्र प्रकाश ने बताया है कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी 15 मार्च तक निरीक्षण करके सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनििश्चत कर लें, ताकि समय से क्रय केन्द्र क्रियाशील हो सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in