Categorized | लखनऊ.

जनपद फरूZखाबाद एवं वाराणसी में 04 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

Posted on 10 February 2011 by admin

“एफ.डी.ए. आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक 3171 घरों में नमूनों की हुई जांच
आज 09 जनपदों में 89 घरों के खाद्य पदार्थों के नमूनों का किया गया परीक्षण
अभियान के तहत अब तक लगभग 8.51 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त
832 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज 797 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जनपद फरूZखाबाद एवं वाराणसी में 04 मिलावाटखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।

“एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ के तहत अब तक कुल 3171 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया। आज कुल 09 जनपदों में 89 घरों के खाद्य पदार्थो एवं दूध के नमूनों की जांच की गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत आज एफ.डी.ए. टीम द्वारा जनपद फरूZखाबाद के थाना फतेहगढ़ क्षेत्र में हल्दी पाउडर के नमूने में बटर यलोकलर पाये जाने पर टी ग्रामोद्योग विकास संस्था नजीबाबाद के निर्माता, रवीन्द्र वैश्य एवं कन्हैया लाल के विरूद्ध तथा वारणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में कत्थे के नमूने में गैिम्बयर टाइटेनिक डाई आक्साइड पाये जाने पर दिनेश कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घर-घर जाकर दूध एवं खाद्य पदार्थों की जांच  “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 09 जनपदों- वाराणसी, महोबा, मिर्जापुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, बाराबंकी एवं जनपद बागपत के 89 घरों के दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालोंं के विरूद्ध अब तक कुल 832 एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए 1254 व्यक्तियों को नामित किया गया जिसमें अब तक 797 दोशियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत 530 प्रकरणों में एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए 827 व्यक्तियों को नामित किया गया तथा उनमें से 495 मिलावटखोरों को गिरफ्तार किया गया। औशधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत 302 मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए 427 व्यक्तियों को नामित किया गया तथा उनमें से 302 दोशियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 02 व्यक्ति अरेस्ट स्टे पर रहे। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अब तक  लगभग 8.51 करोड़ रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ एवं औशधियां जब्त की गईं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दर्ज करा सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in