Categorized | लखनऊ.

सी0एम0एस0 छात्रा को नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

Posted on 10 February 2011 by admin

picture0001सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर - प्रथम की कक्षा ग् की छात्रा दीक्षा सक्सेना ने रियलिटी `सुपरस्टार दम´ द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढाया है। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सहारा समय, चित्रलेखा प्रोडक्शन एवं रेडियो मिर्ची के संयुक्त तत्वावधान में सन्त गाडगे सभागार, गोमती नगर में आयेाजित किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के प्रमुख स्कूलों के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सी0एम0एस0 की इस अत्यन्त प्रतिभाशाली छात्रा ने विश्व एकता एवं विश्व प्रेम से सराबोर अद्भुत नृत्य क्षमता प्रदर्शित कर प्रथम पुरस्कार जीता। दीक्षा सक्सेना को विनर ट्राफी तथा रू0 21000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। दीक्षा की मनमोहक नृत्य प्रतिभा की निर्णायक मण्डल सहित सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 में संगीत व कला की शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है क्योंकि कला, लोक नृत्य-गीत, आध्याित्मक नृत्य-गीत, संगीत तथा गीत-गायन मन को सुन्दर, शान्त एवं सरस बनाता है, तथा आत्मा की शक्तियों को बढ़ाता है। यह बालकों की ज्ञान वृद्धि में भी सहायक होता है तथा जीवन के कठिन क्षणों में मनुष्य को शक्ति प्रदान करता है। संगीत तथा कला को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है। कला व संगीत के माध्यम से बच्चों में जीवन के प्रति कलात्मक दृष्टि, भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति की भावना संचारित की जाती है जो चिन्तन में एकाग्रता एवं बुद्धि में कुशाग्रता लाने में सहायक होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in