`प्रिया उर्फ सुजैन हत्याकाण्ड´ को लेकर अल्पसंख्यक आयोग को ज्ञापन

Posted on 09 February 2011 by admin

photo-8-feb11gudda-failmy-inlkoफारूखाबाद जिले के कायमगंज के चर्चित प्रिया उर्फ सुजैन हत्याकाण्ड में मंसूरी समाज के युवक व सुजैन के पति गुड्डा मंसूरी को अभियुक्त बनायें जाने व उसके परिवार वालों को प्रताड़ित करने की िशकायत आज गुड्डा की मां, उसके भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है।

ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी, ने बताया कि कायमगंज निवासी गुड्डा मंसूरी व प्रिया वर्मा ने गत मई माह में शादी की थी लेकिन इस बात की भनक जब प्रिया के परिवार वालों को हो गई तब दोनों भागकर इलाहाबाद जा पहुंचे और 21 जनवरी को उच्च-न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर (याचिका नं. 4605/2011) कर प्रिया ने अपने भाई से अपनी व अपने पति गुड्डा मंसूरी की हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसी बीच 27 जनवरी को प्रिया का शव कन्नौज जिले काली नदी के पास बरामद हुआ जबकि उसी दिन से गुड्डा मंसूरी लापता है।

मंसूरी समाज के नेता सलीम अहमद मंसूरी, ने बताया कि जिस स्थान पर प्रिया की लाश बरामद हुई वहां पर काफी मात्रा में खून पड़ा था, जिससे प्रतीत होता है, कि यहां पर प्रिया के साथ-साथ गुड्डा मंसूरी की भी हत्या की गई और उसका शव हत्यारों ने गायब कर दिया ताकि हत्या का पूरा शक गुड्डा मंसूरी व उसके परिवार पर जा सके।

मंसूरी नेताओं ने बताया कि पुलिस एक तरफा कार्यवाही करते हुए गुड्डा मंसूरी को मुख्य अभियुक्त बना कर उसकी तलाश में जुटे है और उसके कई निर्दोश लोगों को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया है तथा एक भाई को हिरासत में लिये है, जबकि प्रिया द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर कोई जांच नही की जा रही है।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को दिये गये ज्ञापन में पुलिस द्वारा उनके एफ.आई.आर लिखे जाने, हिरासत में लिये गये गुड्डा के नबालिक भाई सोनू को तत्काल रिहा किये जाने व मामले की निश्पक्ष जांच कराकर दोशियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in