Categorized | लखनऊ.

14 फरवरी को “पारिवारिक एकता दिवस´´

Posted on 07 February 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक श्री जगदीश गांधी ने देश के सभी शिक्षकों, अभिभावकों व शिक्षाविदों से अपील की है कि वह बच्चों को वैलेन्टाइन डे के विकृत स्वरूप से बचायें। श्री गांधी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में सभी स्कूल, कालेजों, विश्वविद्यालयों तथा प्रोफेशनल संस्थाओं से एक स्वर से अपील की है कि युवा पीढ़ी को सन्त वैलेन्टाइन की सच्ची भावना एवं वास्तविक स्वरूप को समझाएं एवं 14 फरवरी को “पारिवारिक एकता दिवस´´ के रूप में मनाकर किशोर तथा युवा पीढ़ी को हर हाल में बचाने का संकल्प लें।

श्री गांधी ने विज्ञप्ति में कहा है कि कुछ स्वार्थी व्यवसायियों ने मात्र पैसा कमाने की एकमात्र साजिश के तहत सन्त वैलेन्टाइन के शहीदं दिवस की मूल एवं पवित्र भावना को विकृत रूप दे दिया है। इस कारण से यह आवश्यक हो गया है कि युवा पीढ़ी को “वैलेन्टाइन डे´´ की सच्ची भावना एवं वास्तविक स्वरूप को बताया जाये। रोमन शासक क्लाडियस (द्वितीय) किसी भी तरह अपने राज्य का विस्तार करना चाहता था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए वह संसार की सबसे ताकतवर सेना को बनाने के लिए जी-जान से जुटा था। राजा के मन में स्वार्थपूर्ण विचार आया कि विवाहित व्यक्ति अच्छे सैनिक नहीं बन सकते हैं। इस स्वार्थपूर्ण विचार के आधार पर राजा ने तुरन्त राजाज्ञा जारी करके अपने राज्य के सैनिकों के शादी करने पर पाबन्दी लगा दी।

कुछ स्वार्थी व्यवसायियों ने वैलेन्टाइन डे की सच्चाई को अधिक से अधिक पैसा कमाने की नियत से गलत दिशा की ओर मोड़ दिया है। ये लोग समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी न समझते हुए युवा एवं किशोर युवक-युवतियों मेें काम भावना से उत्तेजित करने वाले ग्रीटिंग कार्ड, चित्र, सन्देश, होटलों में शराब व डान्स पार्टियों के प्रचलन को बढ़ावा दे रहे हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक तथा पवित्र कर्तव्य बनता है कि वह युवा शक्ति को चारित्रिक गुणों के विकास की ओर मोड़े तथा स्वार्थी व्यवसायी वर्ग के एक सन्त के शहीद दिवस को रोमांस, उत्तेजक नाच-गाने आदि गैरकानूनी साजिश को हर हालत में विरोध जताकर रोकने का प्रयास करना चाहिए।

सी0एम0एस0 के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सन्त वैलेन्टाइन के त्याग के बारे में सी0एम0एस0 के शैक्षिक एफ0एम0 रेडियो पर गोमती नगर से प्रात: 7.00 से 10.00 बजे तक एवं सायं 4.30 से 7.30 बजे तक एवं कानुपर रोड शाखा से सायं 7.30 से 10.30 बजे तक 90.4 मेगाहर्टज पर तथा लोकल टी0वी0 चैनल पर सायं 6.30 बजे से सायं 7.00 बजे तक पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों का प्रसारण रोजाना निरन्तर किया जा रहा है। तथापि आम लोगों सेे `वैलेन्टाइन डे´ के विकृत स्वरूप को नकारने की अपील की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in