Categorized | लखनऊ.

पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ का विमोचन समारोह 15 फरवरी को

Posted on 07 February 2011 by admin

प्रख्यात साहित्यकार व लेखक पं. हरि ओम शर्मा `हरि´ द्वारा लिखित नवीन पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ का विमोचन समारोह आगामी 15 फरवरी 2011, दिन मंगलवार को अपरान्ह: 2.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी पुस्तक विमोचन समारोह के संयोजक श्री प्रवीण शुक्ला ने दी है। श्री शुक्ला ने बताया पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ 33 कहानियों का अनूठा संगम है जिसमें ग्रामीण व शहरी परिवेश के विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। यह पुस्तक भावी पीढ़ी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर शून्य से शिखर पर पहुंचने की प्रेरणा देती है।

श्री शुक्ला ने बताया कि पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ के भव्य विमोचन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। 15 फरवरी को अपरान्ह: 2.30 बजे लखनऊ के महापौर डा. दिनेश शर्मा पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर श्री के. विक्रम राव, वरिष्ठ पत्रकार व अध्यक्ष, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ विर्कंग जर्नलिस्ट, श्री वीरेन्द्र सक्सेना, सूचना आयुक्त, प्रो. बलराज चौहान, वाइस-चांसलर, डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, श्री कपिल देव दुबे, आई.पी.एस., पूर्व पुलिस महानिदेशक, बिहार, श्री कृष्ण चन्द्र सहाय, प्रख्यात गांधीवादी एवं पूर्व सचिव,गांधी शान्ति प्रतिष्ठान एवं डॉ. गीता गांधी किंगडन, प्रोफेसर, लन्दन युनिवर्सिटी, लन्दन विशिष्ट अतिथि होंगे तथापि समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गांधी करेंगे।

श्री शुक्ला ने बताया कि पुस्तक `जड़, जमीन, जहान´ वैसे तो समाज के सभी छोटे-बड़े सदस्यों के लिए उपयोगी है, परन्तु यह पुस्तक विशेष रूप से किशोर व युवा पीढ़ी को एक नई राह दिखाने वाली प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसके माध्यम से पं. हरि ओम शर्मा `हरि´ ने भावी पीढ़ी को संस्कारों, जीवन मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों से लबालब करने का प्रयास किया है। श्री शुक्ला ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक समाज को जोड़ने वाली पुस्तक साबित होगी और आज के बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों की सही परवरिश के लिए मददगार सिद्ध होगी।

श्री शुक्ला ने बताया कि अभी हाल ही में विगत 31 जनवरी 2011 को प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह ने पं. हरि ओम शर्मा की पुस्तक `अवेक, एराइज, असेन्ड´ का लोकार्पण किया था। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में है तथापि किशोरों व युवाओं को नई राह दिखाने एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर शून्य से शिखर पर पहुंचने की प्रेरणा देने वाली अनूठी पुस्तक है। पुस्तक `अवेक, एराइज, असेन्ड´ के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह ने पुस्तक के लेखक व प्रख्यात साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा `हरि´ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक भावी पीढ़ी को नई दिशा देने में अवश्य ही मील का पत्थर साबित होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in