Categorized | लखनऊ.

प्रतिनिधि मण्डल ने 5-सूत्री मांग पत्र दिया

Posted on 07 February 2011 by admin

7-02-aउत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र प्रताप शाही के नेतृत्व में आज नेता विरोधी दल श्री िशवपाल सिंह यादव से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें 5-सूत्री मांग पत्र दिया।  श्री यादव ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान में यथोचित सहयेाग करेगें। इस अवसर पर विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी एवं युवा नेता श्री दीपक मिश्र उपस्थित थे।

प्रतिनिधि मण्डल ने मनरेगा अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सहायक के रूप में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यकाल पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कराने, ग्राम रोजगार सेवको को प्रतिमाह पांच हजार रूपए मानदेय देने, इसके लिए पृथक बजट की व्यवस्था करने तथा नवीनीकरण की व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग का ज्ञापन नेता विरेाधी दल को सौंपा।

प्रतिनिधि मण्डल ने गत 2 दिसम्बर,2010 के धरना प्रदशZन में लापता ग्राम रोजगार सेवक सहदेव (रामपुर) के मामले की सीबीआई जांच कराने तथा उनकी मृत्यु की प्रत्याशा में उनके परिजनों को 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in