Categorized | लखनऊ.

एफ0डी0ए0 आपके द्वार

Posted on 07 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब तक कुल 3205 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया। यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 06 जनपदों- अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, बान्दा, सुल्तानपुर, बाराबंकी एवं प्रतापगढ़ में कुल 66 घरों के दूध एवं ,खाद्य पदार्थोेंं की जांच की गई जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।   प्रवक्ता ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना मुन्डाली क्षेत्र में सिन्थेटिक दूध बनाने के 02 अलग-अलग प्रकरणों में जाबिर एवं नौशाद के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई जिसमें जाबिर को स्थल पर ही गिरफ्तार किया गया। एफ.डी.ए. द्वारा मारे गये छापे में आज 175 किग्रा0 दूध, 35 किग्रा0 सफेद पाउडर, 03 किग्रा0 पेन्ट और 06 पाउच रिफान्ड आयल जब्त किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी और शिकायत सही पाये जाने पर मिलावटखोरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in