Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की सरकार शासन पर अपना नियन्त्रण खो चुकी है

Posted on 07 February 2011 by admin

जनपद फतेहपुर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार को कोशिश करने का विरोध करने पर लड़की के नाक, कान और हाथ काट दिये जाने पर कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती पीड़ित लड़की से मिलने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी हैलेट अस्पताल पहुंचे। गम्भीर रूप से घायल लड़की की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है, लेकिन श्री गांधी ने 15मिनट तक पीड़ित लड़की के परिवार से प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के साथ अलग बात की।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बतााय कि पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उसे दो बेटों ने पढ़ाई में रूचि नहीं ली जिसके कारण वह अपनी लड़की को पढ़ा रहे थे, लेकिन जिस तरह की चोटें लड़की को आयी हैं उससे शारीरिक रूप से वह अक्षम रहेगी। श्री राहुल गांधी ने अपने कार्यालय एवं अपना फोन नम्बर पीड़ित परिवार को दिया ताकि वह उनके सम्पर्क में रह सकें। श्री गांधी ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। श्री राहुल गांधी के जाने के बाद सांसद श्री राजाराम पाल, विधायक श्री अजय कपूर, विधायक श्री संजीव दरियाबादी और महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष श्री महेश दीक्षित के साथ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी पुन: हैलेट अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी ने यह आरोप लगाया कि उ0प्र0 सरकार के प्रशासन के लचरपन का उदाहरण एक बार पुन: सामने तब आया जब राहुल जी के काफिले में दो बार वाहन घुस आये और जोरदार ब्रेक लगाकर गाड़ियों को रोकना पड़ा। ऐसा तब हुआ जब प्रशासन को श्री गांधी के आने और कार्यक्रम की पूरी जानकारी थीं पत्रकारों के लिए अस्पताल के सामने उचित व्यवस्था न होने के कारण पत्रकार चोटिल हुए और फोटोग्राफर संजय लोचन को चोटें आयीं। डॉ0 जोशी ने आरोप लगाया कि उ0प्र0 शासन हमेशा यह प्रयास करता है कि श्री राहुल गांधी के जो कार्यक्रम बनते हैं उस मौके पर कुछ ऐसी घटना हो जाए जिससे उनके दौरे की खबर दब जाय।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि श्री राहुल गांधी को विदा करने के बाद प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुण जोशी चोटिल पत्रकारों से मिलने भी पहुंचीं।

इसके पूर्व श्री राहुल गांधी बान्दा में शीलू के परिवार से मिलने गये। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी और महत्वपूर्ण नेताओं से बात करते हुए उन्होने गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न एवं बलात्कार की घटनाओं में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश की सरकार शासन पर अपना नियन्त्रण खो चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in