Categorized | लखनऊ.

घर और स्कूल के अच्छे तालमेल से ही शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा

Posted on 06 February 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल महानगर व आर.डी.एस.ओ. शाखाओं में आज बड़े उत्साहपूर्वक वातावरण में  “ओपेन डे´´ समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन जीत लिया व अपनी प्रतिभा का प्रकाश चहुन्दिश बिखेरा।

आर.डी.एस.ओ. शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वपना मंशारमानी ने सभी अतिथिगणों का हादिZक स्वागत व अभिनन्दन किया। श्रीमती मंशारमानी ने कहा कि सीएमएस की शिक्षा प्रणाली बालक को भौतिक, मानवीय व आध्याित्मक शिक्षा प्रदान करती है जिससे उसका सम्पूर्ण विकास होता है और वह देश व समाज का एक जागरूक और अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होने अपने विद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक बच्चा विश्व का प्रकाश बन सकता है किन्तु इसमें माता-पिता, स्कूल व समाज का आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। सीएमएस महानगर की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमा सुब्रमणियम ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनको स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होने बताया कि सीएमएस के छात्र आदर्श जीवन व्यतीत करने की कला सीखते  हैं। हमारा छात्रों के प्रति भावपूर्ण रिश्ता बनाते हुए उनको छोटी छोटी समस्याओं के बारे में भी चर्चा करते रहते हैं।

सबसे पहले कार्यक्रम की शुरूआत सर्वधर्म सभा व विश्व शान्ति की प्रार्थना से शुरू हुई। तत्पश्चात राजस्थानी नृत्य और संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया एवं पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जिससे बच्चो का भारी उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में भांगड़ा व अन्य गीत संगीत ने सबको प्रफुिल्लत कर दिया एवं छात्रों ने कई दिलचस्प  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गैर सीएमएस बच्चों ने फैन्सी डेªस, नृत्य व रीले दौड़ में प्रतिभाग लिया और कई पुरस्कार जीते।

विद्यालय के संस्थापक डॉ0 जगदीश गांधी ने कहा कि माता-पिता व समाज भी शिक्षा में उतने ही जिम्मेदार हैं जितना कि स्कूल। उन्होने माता पिता से कहा कि वे बालक को समय दें उसके लिए पौष्टिक आहार बनायें उसके साथ खेलें बातचीत करें और मित्र की तरह व्यवहार करें ताकि उनकी हर जिज्ञासाओं का समाधान हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in