Categorized | लखनऊ.

दृष्टि-2012 (विजन-2012)

Posted on 06 February 2011 by admin

dsc_1630अपने विचारों एवं सुझावों को प्रकट करने हेतु लखनऊ के युवा छात्रों के संगठन द्वारा  शान्तनु प्रताप सिंह एवं आशीष तिवारी के नेतृत्व में  आज आई. एम. आर. टी. बिजनेस स्कूल, गोमतीनगर में आयोजित सम्मेलन “दृष्टि-2012 (विजन-2012) उत्तर प्रदेश अभिशासन में श्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में छात्रों ने बताया कि किस प्रकार हमें राजनैतिक दलों के पारंपरिक प्रबंधन के तरीकों से परे ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। छात्रों ने नये सिरे से काम करने के तरीकों से श्री अखिलेश यादव को परिचित कराया, जो कि युवा विचारों के प्रणेता हैं। सम्मेलन में छात्र प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं उनके सुझावों को सुनने हेतु एक गैर-राजनीतिक मंच की कमी को प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ-साथ छात्र प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार, कृषि, हथकरघा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु प्रभावी उपयों पर भी प्रकाश डाला गया। श्री यादव ने हर्ष सहित युवाओं के विचार सुने तथा उनसे उपरोक्त समस्याओं पर चर्चा की। अपने सम्बोधन में श्री अखिलेश यादव ने युवाओं को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में उनके विचारों एवं सुझावों पर अमल किया जाएगा। सम्मेलन के समापन पर अध्यक्षता कर रही सुश्री जूही सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में श्री अखण्ड प्रताप सिंह (पूर्व मुख्य सचिव), श्री मनोज कुमार सिंह, श्री डी0डी0 चोपड़ा, श्री किरन चोपड़ा, न्यायमूर्ति श्री सुधीर वर्मा, श्री बी0पी0 खण्डेलवाल, डा0 आर0 के0 सिंह, श्रीमती जवा ओझा, डा0 वाजपेयी, डा0 दामोदर सिंह एवं श्री पी0 एन0 डोगरा उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in