Categorized | लखनऊ.

महिलाओं के यौन शोशण के खिलाफ अपना विरोध जताया

Posted on 04 February 2011 by admin

4-02-cसमाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा आज सैकड़ों महिलाओं ने लखनऊ में राजभवन पहुंचकर बसपा राज में बढ़ते बलात्कार और महिलाओं के यौन शोशण के खिलाफ अपना विरोध जताया और मायावती सरकार को उसके नारी विरोधी चरित्र तथा अक्षम प्रशासन के लिए बखाZस्त करने की मांग की। उनमें से 504 महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में इधर बलात्कार की कई घटनाएं घटी है जिनमें बिच्चयां भी िशकार बनी हैं। इनमें सत्तारूढ़ दल के विधायकों और दबंगों की संलिप्तता उजागर हुई है।   मुख्यमन्त्री के निर्देश पर प्रशासन ने उन्हें बचाने की साजिशें की है। बसपा राज में किसी बहू-बेटी की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। इस सरकार केा अतएवं बखाZस्त किया जाना चाहिए।

श्रीमती लीलावती कुशवाहा के साथ श्रीमती मुन्नी पाल, चन्द्रा रावत, सुधा जायसवाल, चन्द्रेश सोनी, शम्मी बोहरा, डा0 आशा मिश्रा, डा0 आशा यादव, ऊशा दूबे, भानमती यादव, शिशकला, बबीता वर्मा, विद्या सिंह भारती, विद्या यादव, अन्तमा सिंह बीना पटेल ‘ाीला चतुर्वेदी, बसन्ती चन्द, मीनाक्षी ब्यास, राजरानी सैनी, मीना सिंह, सुगरा यादव, सरस्वती यादव आदि को भी गिरफ्तारी कर लिया गया।

4-02-aश्रीमती कुशवाहा ने प्रदशZन में शामिल महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए शान्तिपूर्ण प्रदशZन में गिर्तारी की निन्दा की है। उन्होने कहा है कि यह सरकार लोकतान्त्रिक ढंग से विरोध की आवाज को भी कुचलना चाहती है। यह तानाशाह सरकार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in