Categorized | लखनऊ.

खराब कानून-व्यवस्था की बात करनें वाले विपक्षी दलों को आगामी विधान सभा चुनाव में जनता खुद जवाब दे देगी- मुख्यमन्त्री

Posted on 04 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की  मुख्यमन्त्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राश्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती  ने कहा है कि राज्य विधानसभा के बजट सत्र के प्रारंभिक दिन आज महामहिम राज्यपाल के अभिभाशण के दौरान विरोधी दलों, विशेश रूप से समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने जिस तरह से सदन में आचरण किया वह संसदीय मर्यादाओं एवं परम्पराओं का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं तथा उनकी पार्टी, सपा सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त अधिवेशन के दौरान किये गये आचरण की कड़ी निन्दा करती है।

मुख्यमन्त्री  ने आज विधान भवन स्थित अपने कक्ष में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि विधान सभा में सपा के सदस्यों द्वारा जिस प्रकार बैनर प्रदिशZत करते हुए राजा भैया की रिहाई की मांग की जा रही थी, इससे एक बार फिर स्पश्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी अब Þराजा भैया गुण्डा पार्टीß हो गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए सपा ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण प्रदान किया साथ ही अपराधी तत्वों से इस पार्टी के हमेशा नजदीकी रिश्ते जगजाहिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी सपा शासन के उस काले दौर को नहीं भूल पायी है, जब अपराधी, माफिया और गुण्डे सरकारी संरक्षण में न केवल कानून की धज्जियां उड़ाते थे बल्कि संवैधानिक संस्थाओं तथा लोकतन्त्र का मजाक उड़ाने में भी कोई संकोच नहीं करते थे और सपा सरकार उन लोगों को संरक्षण प्रदान करती थी। उन्होंने कहा कि सपा के इसी मानसिकता का परिणाम है कि आज सपा विधान सभा की गरिमा को ताक पर रखते हुए कथित राजा भैया जैसे अपराधी, जिसके विरूद्ध तमाम आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, खुले आम उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं और विधान सभा तक सुचारू रूप से चलने में बाध पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव 2007 में प्रदेश की जनता तत्कालीन सपा सरकार के गुण्डो, बदमाशों, माफियाओं से त्रस्त होकर इस पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया था लेकिन सपा ने जनता के निर्णय से कोई सबक नहीं सीखा और अपने पुराने आचरण पर आज भी कायम है।

मुख्यमन्त्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की बात करने वाले विपक्षी दलों को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिये। उन्होंने कहा कि आंकड़ो पर गौर किया जाय तो मेरी सरकार के समय में राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में काफी कमी आयी है। उन्होंने कहा कि प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर महिलाओं के विरूद्ध हुए अपराधों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का वर्तमान में देश भर में 20वां स्थान है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी विपक्षी दलों की सरकारों के समय में महिलाओं के विरुद्ध गम्भीर अपराध हुये हैं लेकिन ये विपक्षी पार्टियां अपनी सरकारो के समय में महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों पर पर्दा डालनें का प्रयास कर रहीं है।

मुख्यमन्त्री  ने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार के समय में इलाहाबाद के करेली में मदरसा बलात्कार काण्ड हुआ था जिसमें सपा के लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि सपा के समय में ही मेरठ में कविता हत्या काण्ड की याद अभी भी लोगों को बखूबी है, जिसमें सपा के कई मन्त्रियों के नाम आये थे। उन्होंने कहा कि सपा के मन्त्री द्वारा ही भाजपा नेता श्री लक्ष्मी नारायण और श्री मणि त्रिपाठी की हत्या की गई थी। तत्कालीन सपा सरकार में अनुसूचित जाति के एक इंजीनियर की आजमगढ़ जिले में पेड़ से लटकाकर जघन्य हत्या की गई थी।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि कांग्रेस को भी महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार पर आंसू बहाने का कोई हक नही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति से सम्बंध रखने वाली फूलनदेवी के साथ कांग्रेस के शासन काल में जो अत्याचार हुआ। यदि उसके लिए सम्बंधित अपराधियों के विरुद्ध उसी समय कड़ी कार्यवाही कर दी गई होती तो फूलन देवी को मजबूर होकर हथियार नहीं उठाने पड़ते और कई महिलाओं को विधवा होने से बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की बात करने वाले इन विरोधी दलों के नेताओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा शासित देश की राजधानी दिल्ली एवं हरियाणा में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार क्यों नहीं दिखायी पड़ते जबकि इन राज्यों में महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार करने वाले अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहॉ भी महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार का मामला पाया गया वहॉ उनकी पार्टी की सरकार नें सख्त कदम उठानें में कोई हिचक नही दिखाई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की ऐसी इकलौती पार्टी है जिसनें महिलाओं के साथ अपराध करने वाले तथा कानून तोड़ने पर अत्यन्त सख्त रवैया अपनाते हुए अपनी ही पार्टी के मन्त्रियों, सांसदों तथा विधायकों को भी जेल भेजा। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों की किसी भी सरकार के समय में इस प्रकार की कार्यवाही का कोई उदाहरण नही पाया जाता। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की सरकार के विरुद्ध खराब कानून-व्यवस्था की बात करनें वाली विपक्षी दलों को आगामी विधान सभा चुनाव में जनता खुद जवाब दे देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है और प्रदेश की जनता इससे काफी सन्तुश्ट भी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in