Categorized | लखनऊ.

जुलूस निकालकर स्वागत किया

Posted on 04 February 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह का प्रथम लखनऊ आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ जक्शन से पार्टी कार्यालयत तक सैकड़ो वाहनो तथा ढोल नगाड़े सहित जुलूस निकालकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के जुलूस में पूर्व मन्त्री मुन्ना सिंह चौहान, पार्टी महासचिव अनिल दूबे, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद सहित तमाम नेता कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए विधानसभा के सामने स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे जहॉ प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधान मन्त्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद कार्यालय प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर स्वागत सभा में तब्दील हो गया जहॉ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यवीर त्यागी ने बाबा हरदेव सिंह को चौधरी अजीत िंसंह द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र सौंपा पूर्व मन्त्री मुन्ना सिंह चौहान से स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा हरदेव सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था व महगाई के मुद्दे पर जनान्दोलन चलाकर प्रदेश की राजनीति में नये आयाम स्थापित करेंगे।

पार्टी महासचिव और प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने बाबा हरदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजनीति में सच्चे व ईमानदार लोगों के साथ राजनीति के स्व0 चौधरी चरण सिंह के सपने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। उन्होने कहा कि जाति-पॉति की राजनीति के दौर में चौधरी अजित सिंह की प्रतिबद्धता किसान के प्रति है जिसके ध्वजवाहक बनकर बाबा हरदेव सिंह पूरे प्रदेश में किसान की लड़ाई को बल देंगे।

अपने पहले भाषण में बाबा हरदेव सिंह ने नारा दिया कि “भ्रष्टाचार मिटाना है नयी व्यवस्था लाना है´´ उन्होने कहा कि वर्तमान में राजनैतिज्ञ तथा अधिकारी भ्रष्टाचार में आकण्ठ तक डूबे हैं अब रालोद व्यापक मुहिम को छेड़कर जनता को एक शसक्त विकल्प देने का कार्य करेगा। उन्होने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे प्रदेश का सघन दौरा करने का संकल्प व्यक्त किया।

स्वागत समारोह को विधान मण्डल दल के नेता कौकब हमीद, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, विधायक सत्यपाल चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक अजय तोमर, विधायक सतेन्द्र सोलंकी, विधायक मिथिलेश पाल लखनऊ के जिलाध्यक्ष अम्बुज सिंह युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद महानगर अध्यक्ष मारिफ अली विश्वेशनाथ मिश्रा, मनोज कुमार सिंह चौहान, आर0पी0 सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। पूर्व मन्त्री सिच्चदानन्द गुप्ता ने धन्यवाद दिया व समारोह का संचालन राकेश कुमार सिंह मुन्ना ने किया। इसके अतिरक्त सुखवीर सिंह पूर्व विधायक, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, सरदार स्वर्ण सिंह, चन्द्रबली यादव, अभय प्रताप सिंह, वसीम हैदर, किरन सिंह, बृजेन्द्र सिंह वर्मा, संजय सिंह, चौधरी भूपाल सिंह, रमावती तिवारी, सुषमा यादव, तारा सोनी, लक्ष्मी गौतम लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता योगेन्द्र सिंह बब्लू, सुनील तिवारी जौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in