Categorized | लखनऊ.

राजकीय डिग्री कालेजों में बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 कोर्स शुरू कराने के प्रति सरकार सकारात्मक -उच्च शिक्षा मन्त्री डा0राकेश धर त्रिपाठी

Posted on 04 February 2011 by admin

उच्च शिक्षा मन्त्री ने अन्तर महाविद्यालयीय रोवर-रेन्जर समागम में प्रतिभाग किया

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मन्त्री डा0 राकेश धर त्रिपाठी ने आज यहां कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के 25 राजकीय डिग्री कालेजों में छात्रों के हित में बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 कोर्सेज शुरू करने के उच्च शिक्षा निदेशक के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी पंक्ति पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में गत तीन वषोZं में काफी काम किया गया है।

डा0 त्रिपाठी ने यह बात आज यहां पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय राजाजी पुरम लखनऊ में आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय रोवर-रेन्जर समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजकीय कालेजों में अध्ययन-अध्यापन के लिए जितनी भी सुविधाएं चाहिए उसके लिए यदि सरकार में विचारार्थ प्रस्ताव आते हैं तो सरकार उनको पूरा करने के लिए धन की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री ने धन की कमी से बचाने के लिए प्रतिवर्ष बजट में 11 से 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

उच्च शिक्षा मन्त्री ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई का माहौल और अधिक उत्साहजनक बनाने के लिए डिग्री कालेजों में सेमिनार, संगोष्ठी, खेलकूद, दीक्षान्त समारोह जितने भी आवश्यक हैं, सभी आयोजित किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में बराबर व्यवस्था की जा रही है और साथ ही बजट में बढ़ोत्तरी भी की गई है। उन्होंने छात्रों के बीच में श्रमदान की भावना बढ़ाने, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने, वृक्षारोपण कराने पर भी बल दिया।

इसके पूर्व उच्चशिक्षा विभाग के सलाहकार डा0 चन्द्र विजय चतुर्वेदी ने रोवर एवं रेन्जर के विकास के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी महाविद्यालयों में अनिवार्य किये जाने की आवश्यकता बतायी ताकि छात्रों में भ्रातृभाव बढ़ाने, परस्पर सहयोग करने, कठिनाइयों में रास्ता तलाशने आदि गुणों के विकास अधिक से अधिक हो सके। उच्च शिक्षा निदेशक डा0 रामानन्द प्रसाद तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी श्री एस0ए0अली ने भी रोवर-रेन्जर की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग की गत तीन वषोZं के प्रगति पर प्रकाश डाला।

उच्च शिक्षा मन्त्री ने इस समागम के उत्कृष्ट प्रतियोगियों एवं टीमों को पुरस्कार वितरण भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारम्भ में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान भवन व कामन हाल तथा दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला डिग्री कालेज के बहुउद्देशीय हाल तथा पी0जी0 भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में रोवर्स-रेन्जर द्वारा निवास के लिए बनाये गये टेन्ट हाउसों और चूल्हे आदि की व्यवस्था का अवलोकन करने के बाद उसकी प्रशंसा भी की। इस मौके पर रोवर-रेन्जर के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री दिनेश कुमार त्रिवेदी ने उच्च शिक्षा मन्त्री को रोवर-रेन्जर की ट्रेनिंग के बारे में अवगत कराया। छात्र-छात्राओं द्वारा वन्देमातरम्, राष्ट्रगीत और गिद्दा नृत्य सहित अनेक मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम का संचालन डा0 जी0आर0सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डा0 धीरेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in