Categorized | लखनऊ.

सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा श्री जायसवाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

Posted on 04 February 2011 by admin

photo-welcome-at-upcc-of-sriprakash-jaiswal-central-minकैबिनेट मन्त्री बनने के बाद श्री श्री प्रकाश जायसवाल, केन्द्रीय कोयला मन्त्री के प्रथम बार लखनऊ आगमन पर आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा श्री जायसवाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने श्री जायसवाल का स्वागत करते हुए कहा कि कैबिनेट मन्त्री बन जाने पर भी इनके सरल, मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है जिसके कारण सभी कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पूरा सम्मान और स्नेह मिलता है। उन्होने कहा कि जब भी श्री जायसवाल आते हैं तो प्रदेश कार्यालय अवश्य आते हैं, कांग्रेस के लिए इनके मन में अगाध श्रद्धा है। उन्होने कहा कि श्री जायसवाल को जब भी आमन्त्रित किया जाता है तो कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में अवश्य शिरकत करते हैं। केन्द्र में डॉ. मनमोहन सिंह,श्रीमती सोनिया गांधी,ं श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह वाराणसी जायें और बाबा विश्वनाथ मन्दिर न जायें, अजमेर जायें और ख्वाजा चिश्ती की दरगाह न जायें, अमृतसर जायें और स्वर्णमन्दिर न जायें, तो यात्रा का कोई मतलब नहीं है उसी प्रकार लखनऊ जायें और प्रदेश कार्यालय न जायें तो यात्रा अधूरा है। उन्होने कहा कि इस समय कांग्रेस के लिए आमजन में उत्साह है वह कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहते हैं, लेकिन जब तक कार्यकर्ता नहीं चाहेंगे कांग्रेस सत्ता में नहीं आयेगी, इसलिए कार्यकर्ताओं को शपथ लेना होगा कि वह कांग्रेस को सत्ता में अवश्य लायेंगे। उन्होने कहा कि जब भी उन्हें प्रदेश कंाग्रेस की ओर से पार्टी का कार्यक्रम होगा, बुलाया जायेगा तो वह अवश्य आने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि आज भी वह खुद को कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं।

पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, शहरअध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री विजय बहादुर, श्री संजय दीक्षित, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा`लकी´, श्री मेंहदी हसन, श्री ओंकार सिंह, मो0 शोएब, श्री नुसरत अली, आबिस रजा, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती आरती बाजपेई, श्री के.के.शुक्ला, श्री रामगोपाल सिंह सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in