Categorized | लखनऊ.

5 फरवरी को कानपुर में भ्रष्टाचार आतंकवाद एवं महंगाई के विरोध में एनडीए की महारैली

Posted on 04 February 2011 by admin

5 फरवरी को कानपुर में भ्रष्टाचार आतंकवाद एवं महंगाई के विरोध में होनी वाली एनडीए की महारैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर की एक बैठक प्रदेश कार्यालय पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजात मिश्र (राघवेन्द्र) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामन्त्री विनोद पाण्डेय, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह एवं नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामन्त्री विनोद पाण्डेय ने कहा कि महंगाई की मार से जनता परेशान है। आये दिन पेट्रोल डीजल महंगा हो रहा है। चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह सहित केन्द्रीय मन्त्री जनता के जख्म पर नमक डाल रहे हैं। जनता जानना चाहती है महंगाई से कब राहत मिलेगी परन्तु केन्द्र सरकार यह बताने में पूरी तरह असफल है। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार आतंकवाद एवं महंगाई के विरोध में एनडीए ने संसद से लेकर सड़क तक इस सरकार को घेरने का निर्णय लिया है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस एवं बसपा सरकार दोनो ही लिप्त है। केन्द्र की महंगाई तथा प्रदेश में उत्पीड़न की बाढ़ से जनता भयभीत है और दोनों सरकारों से मुक्ती पाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि कानपुर रैली को सफल बनाने के लिए महानगर के कार्यकर्ता हर स्तर पर बैठक करके तैयारी कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता 5 फरवरी को फूलबाग मैदान पहुंचेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिजात मिश्र ने कहा कि युवा मोर्चा ने केन्द्र की कांग्रेस सरकार तथा प्रदेश की बसपा सरकार के विरूद्ध हमेशा संघर्ष किया है और इस बार भी कानपुर रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में उपाध्यक्ष बलबीर सिंह दुआ, रिंकू सोनकर, संजय शुक्ला, विनय शर्मा, विनोद तिवारी अप्पू, शिवशंकर शर्मा, रोहित सैनी, किशन अर्जेल, अनूप बाजपेयी, जितेन्द्र वाल्मीकि, सत्यवान पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, मोहित सोनकर, अनूप मिश्र आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in