Categorized | Latest news, लखनऊ.

विधान सभा अध्यक्ष द्वारा सत्र के शंातिपूर्ण संचालन हेतु राजनैतिक दलों के नेताओं से सहयोग का अनुरोध

Posted on 04 February 2011 by admin

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने सदन के सुचारू संचालन  में सत्तारूढ़ दल के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया
विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन के सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग का भरोसा दिलाया

विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर ने कल से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र के सुचारू एवं शंातिपूर्ण ढंग से संचालन के लिये सभी राजनैतिक दलो के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने आज विधान भवन में आहूत एक बैठक में राजनैतिक दलों के नेताओं से संसदीय परम्पराओं के अनुसार सदन को चलाने में सहयोग प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

इस मौके पर माननीया मुख्यमन्त्री एवं नेता सदन सुश्री मायावती जी ने विधानसभा अध्यक्ष को सत्तारूढ़ दल की ओर से सदन को सुचारू रूप से संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि सदन में महामहिम राज्यपाल का अभिभाशण भी होगा, जिसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में लिए गये तमाम निर्णयों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधान मण्डल के वर्तमान सत्र में प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वशZ 2011-12 का बजट भी प्रस्तुत किया जायेगा, जिसके चलते आगामी सत्र का विशेश महत्व है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा की गरिमा को कायम रखते हुए प्रतिपक्ष सदन के सुव्यवस्थित संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी के श्री अिम्बका चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस पार्टी के श्री प्रमोद तिवारी तथा राश्ट्रीय लोक दल के श्री कौकब हमीद ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन के शान्तिपूर्ण संचालन में अपने-अपने दलों की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मन्त्री श्री लालजी वर्मा एवं सहकारिता मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in