Categorized | लखनऊ.

आल इण्डिया टेलेन्ट सीरीज़ टेनिस का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सी0एम0एस0 छात्र को

Posted on 02 February 2011 by admin

cms-photoसिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के कक्षा-9 के छात्र आदित्य पुष्कर सिंह, ने आल अण्डिया टैलेन्ट सीरीज टेनिस चैिम्पयनशिप (12 से 16 वर्ष) का प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता एस0डी0एस0 टेनिस एकेडमी, गोमती नगर में आयेाजित हुई। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतििष्ठत स्कूलों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी0एम0एस0 के इस प्रतिभाशाली छात्र पुष्कर ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतकर अपनी सर्वोच्चता सिद्ध की है। आयोजकों द्वारा पुष्कर को सर्टिफिकेट व कप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 में छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ ही उनके शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। इस हेतु विद्यालय की प्रत्येक शाखा में खेल प्रशिक्षक पूरे वर्ष भर बच्चों की ताइक्वाण्डो, तैराकी, बास्केटबाल, टेनिस, फुटबाल, क्रिकेट, कराटे, जूडो, खो-खो, जिम्नास्टिक, कुश्ती, दौड़ आदि खेलों की उत्कृष्ट प्रतिभा को निखारने में संलग्न हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त प्रादेशिक सहयोजक समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल की खेलकूद गतिविधियों को विकसित करने के उद्देश्य से अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in