Categorized | लखनऊ.

श्री पी.एल.पुनिया एक संवैधानिक पद पर हैं जिसका सम्मान सुश्री मायावती को करना चाहिए

Posted on 02 February 2011 by admin

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद श्री पी0एल0पुनिया के विरूद्ध षडयन्त्रकारी ढंग से मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती एवं इनकी सरकार द्वारा 22 वर्ष पुराने मुद्दे को दुबारा जांच एवं कार्यवाही बदले की भावना से ग्रस्त होकर की जा रही है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि श्री पुनिया द्वारा उ0प्र0 में दलित उत्पीड़न के मुद्दों को मजबूती से उठाने से सुश्री मायावती सरकार के दलित प्रेम के नाटक का पर्दाफाश हो जायेगा, इसी से घबराकर सुश्री मायावती श्री पुनिया के विरूद्ध षडयन्त्र कर रही हैं।

गौरतलब है कि सुश्री मायावती के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला उच्चतम न्यायालय में लिम्बत है तथा ताज कारीडोर मामले का संज्ञान उच्च न्यायालय ने ले रखा है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि यदि श्री पी0एल0 पुनिया दोषी थे तो अपने पिछले 3 कार्यकालों के दौरान सुश्री मायावती ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं की और उन्हें क्लीनचिट क्यों दी गई थीर्षोर्षो उन्होने कहा कि सच्चाई तो यह है कि सुश्री मायावती, कंाग्रेस पार्टी एवं श्री पी.एल. पुनिया द्वारा उठाये जा रहे दलित मुद्दों से भयाक्रान्त हो गई हैं और शासन, सत्ता का दुरूपयोग करके दलित हितों के लिए उठायी जा रही आवाज को दबाना चाहती हैं।

डॉ0 जेाशी ने कहा कि श्री पी.एल.पुनिया एक संवैधानिक पद पर हैं जिसका सम्मान सुश्री मायावती को करना चाहिए। श्री पुनिया अपना बचाव करने में पूर्णतया सक्षम हैं। संवैधानिक पदों के दायित्व को श्री पुनिया भलीभान्ति समझते हैं यदि गड़े मुर्दे को उखाड़कर सुश्री मायावती उनको घरने का प्रयत्न करती हैं तो एक तरह से वह स्वयं अपनी सरकार की कब्र खोदने का कार्य कर रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in