Categorized | लखनऊ.

दिल्ली में समानता दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरी राम शाक्य पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया

Posted on 02 February 2011 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज नई दिल्ली में समानता दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरी राम शाक्य पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया। इसके साथ ही महान दल, बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी को छोड़कर पिछड़े वर्ग के तमाम नेताओं ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, सांसद श्री जगदिम्बका पाल, सांसद श्री विनय पाण्डेय, सांसद श्री राजाराम पाल एवं पूर्व सांसद श्री ब्रजेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

joining-at-delhi-today-p1प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति दलित एवं पिछड़े वर्ग का रूझान बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है जिसके चलते प्रदेश के छोटे-बड़े दलों के नेता कांग्रेस पार्टी में जुड़ रहे हैं, इससे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री हरी राम शाक्य के साथ समानता दल के र्फरूखाबाद के जिलाअध्यक्ष श्री अरविन्दर शाक्य, जिलाध्यक्ष हरदोई श्री इन्दर पाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बरेली राम रक्षपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष मैनपुरी रामबरन सिंह शाक्य एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव श्री ब्रजेश शाक्य, जिलाध्यक्ष कांशीरामनगर श्री हरपाल सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष एटा डा0 किशोरी लाल शाक्य, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ श्री राज कुमार सैनी, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर श्री शिव कुमार कुशवाहा, श्री नीरज कुमार मिश्रा मण्डल प्रतिनिधि, होमगार्ड मन्त्री, बसपा, बरेली, श्री ब्रिजेश शाक्य सचिव विधानसभा बसपा, आंवला, बरेली, श्री राम गोपाल मौर्या बसपा, आंवला, श्री गौतम मौर्य बसपा आंवला, श्री रामरक्ष पाल मौर्य समाजवादी पार्टी आंवला, श्री दरिया सिंह प्रधान आंवला बरेली, सपा, श्री किशोरी लाल मौर्य जिलाध्यक्ष महानदल बदायूं, श्री कैलाश मौर्य जिलाध्यक्ष समानता दल सोनभद्र, श्री रामजी मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष समानता दल सोनभद्र, श्री बबलू मौर्य जिला महासचिव समानता दल सोनभद्र आदि सैंकड़ों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in