Categorized | लखनऊ.

बलरामपुर एवं फरूZखाबाद में 05 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

Posted on 02 February 2011 by admin

“एफ.डी.ए. आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक 3116 घरों में नमूनों की हुई जांच
आज 07 जनपदों में 64 घरों के खाद्य पदार्थों के  नमूनों का परीक्षण

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे है अभियान के तहत जनपद बलरामपुर एवं फरूZखाबाद में छापे डाले गये। “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब तक कुल 3116 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया। आज कुल 07 जनपदों में 64 घरों के खाद्य पदार्थो एवं दूध के नमूनों की जांच की गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत एफ.डी.ए. टीम ने जनपद बलरामपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र में कत्थे के नमूने में गैिम्बयर पाये जाने पर पवन कुमार चौरसिया एवं राजकुमार महेश्वरी तथा जनपद फरूZखाबाद के कोतवाली सदर क्षेत्र में गुटके में तम्बाकू एवं मिथ्या छाप गुटका पाये जाने पर नरेन्द्र कुमार गुप्ता, थोक बिक्रेता जय इंटरप्राइजेज कानपुर, निर्माता डे एण्ड कम्पनी टी.पी.नगर कानपुर के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 07 जनपदों- लखनऊ,, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बान्दा, बाराबंकी एवं सन्त रविदास नगर के 64 घरों में दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी और सही पाये जाने पर मिलावटखोरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in