Categorized | लखनऊ.

मनरेगा राष्ट्रीय मेले में बलरामपुर में जिलाधिकारी व प्रधान सम्मानित होंगे

Posted on 02 February 2011 by admin

मेले का आयोजन दो फरवरी को विज्ञान भवन में

महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) के पांच वर्ष पूरे होने कि उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के मेले का आयोजन दो फरवरी को होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के तीन प्रतिभागी पुरस्कृत किये जायेगें।

यह जानकारी सचिव, ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बलरामपुर के जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक, श्री सुरेन्द्र सिंह के साथ श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी हरदेश परतौर पूर्व प्रधान व श्रीमती ममता व्यास पत्नी प्रमोद व्यास, पूर्व को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेला में मेला स्टेट कोआडीZनेटर, ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त वी0के0भागवत करेंगे। इस मेले में सीतापुर, गाजियाबाद, सोनभद्र, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, सन्तरविदासनगर, झांसी, बलरामपुर कुल नौ जनपद के जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक, प्रधान व श्रमिक जॉबकार्ड धारक प्रतिभागी होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in