Categorized | लखनऊ.

मन्त्री विधायकों व अधिकारियों के काले कारनामे अब जनता के सामने उजागर होने लगे हैं

Posted on 30 January 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बसपा सरकार पर लोकतन्त्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।  श्री शाही ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाने वाले लोगों के विरूद्ध सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कल आगरा में शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी किये जाने की निन्दा करते हुये कहा कि बसपा सरकार अपने काले कारनामों का उजागर करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं सरकार में बैठे मन्त्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त ने दोषी पाया है। ´सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय´ का नारा देने वाली बसपा सरकार मन्त्री विधायकों व अधिकारियों के काले कारनामे अब जनता के सामने उजागर होने लगे हैं। श्री शाही ने कहा कि कल आगरा में बिगड़ी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। हजारों की तादाद में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को मिले जन समर्थन से बौखलाई राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने भाजपा सांसद प्रो0 रामशंकर कठेरिया सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी।

श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार के तमाम मन्त्री, विधायकों व नेताओं के नाम बलात्कार, हत्या व अपहरण जैसी संगीन मामलों में आते रहे हैं लेकिन उनके विरूद्ध कार्यवाही करने में सदैव कोताही बरती गई। लेकिन लोकतान्त्रिक तरीके से सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। श्री शाही ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लेते हुये इस पूरे मामले के दोषी पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने महोबा के किसान रामविलाश उर्फ बब्बू द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की घटना को सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न और अपमान का परिणाम बताया है। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्टतम सरकार के कार्यकाल में किसानों को निरंकुश सरकारी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़ित एवं अपमानित किया जा रहा है। अन्नदाता की जायज मांगोंे तक को इस भ्रष्ट सरकार में अनसुना कर दिया जाता है। प्रदेश का प्रशासन बेकाबू तथा संवेदनहीन है। परिणामस्वरूप महोबा में किसान बब्बू द्वारा पूर्व में आत्मदाह की सूचना के बाद भी अनसुना कर उसे उकसाया गया।

श्री शाही ने सार्वजनिक स्थल पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने को किसानों की हताशा की पराकाष्ठा बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान बब्बू की मौत बसपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा प्रशासनिक निरंकुशता के चलते प्रदेश का किसान हताश एवं निराश है। इसी निराशा के कारण बरेली के किसान श्यामलाल ने आत्महत्या कर ली तथा महोबा के बब्बू ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई जिसके परिणामस्वरूप उसकी दर्दनाक मौत हो गई। श्री शाही ने पीड़ित किसान के परिजनों को 5 लाख रू0 मुआवजा एवं उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा मामले में दोषी अधिकारियों को निलिम्बत कर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंंह तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य, पुष्पेन्द्र चन्देल तथा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि घटनास्थल पर गये हुये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in