Categorized | लखनऊ.

महामहिम राज्यपाल एवं माननीया मुख्यमन्त्री जी की उपस्थिति में बीटिंग द रिट्रीट समारोह सम्पन्न

Posted on 30 January 2011 by admin

untitled-13सेना और पी0ए0सी0 के बैण्डों ने प्रस्तुत की देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुने

उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी तथा माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी की उपस्थिति में आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन में परिसमाप्ति समारोह (बीटिंग द रिट्रीट) आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ए0एम0सी0 मिलीट्री बैण्ड, गढ़वाल रायफल, 39जी0टी0सी0, ए0एम0सी0 सेन्टर, 19गढ़वाल, राजपूत रेजीमेन्ट ब्रास एवं पाइप बैण्ड, जम्मू एण्ड काश्मीर रायफल, डोगरा रेजीमेन्ट, गढ़वाल मिलीट्री बैण्ड, एस0एस0बी0 तथा 35वीं वाहिनी पी0ए0सी0 की बैण्ड  टोलियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री करमवीर सिंह, सहित शासन और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in