Categorized | लखनऊ.

गणित ओलिम्पयाड में सी.एम.एस. के 13 छात्र चयनित

Posted on 30 January 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 13 मेधावी छात्रों ने गणित ओलिम्पयाड की राज्य स्तरीय मेरिट  सूची में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में गौरवािन्वत किया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी विभाग की ओर से दि नेशनल बोर्ड फार हायर मैथेमैटिक्स के तत्वावधान में भारत गणित परिषद् द्वारा आयोजित की गई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतििष्ठत गणित ओलिम्पयाड में लखनऊ से कुल 15 छात्र चुने गये, जिसमें सर्वाधिक 13 छात्र अकेले सिटी मोन्टेसरी स्कूल से चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. से चयनित 13 छात्रों में नवनीत यादव, कृष्णा अग्रवाल, अगम अग्रवाल, विशाल गोयल, दिव्यांश, प्रसन्न दुबे, राहुल त्रिवेदी, मयंक जुनेजा, सिद्धार्थ तिवारी, आलोक शर्मा, प्रियमवद यादव, रोहन विश्वास तथा शुभम श्रीवास्तव शामिल हैं।

math-olympiad1श्री शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय मेरिट सूची में चयनित यह छात्र अब राष्ट्रीय गणित ओलिम्पयाड में शामिल होंगे जो कि 6 फरवरी को आयोजित हो रही है। तत्पश्चात राष्ट्रीय गणित ओलिम्पयाड में देश भर से 30 छात्रों का चयन करके अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलिम्पयाड के लिए टाटा इन्स्ट्टीयूट ऑफ फण्डामेन्टल रिसर्च, मुम्बई में भारत सरकार की ओर से एक माह के प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जायेगा। इस शिविर में सफलता अर्जित करने वाले सर्वश्रेष्ठ 6 छात्रों को वरीयता के आधार पर चुनकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की गणित ओलिम्पयाड में प्रतिवर्ष भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारत सरकार के सम्पूर्ण व्यय पर विदेश भेजे जायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। विगत वषोZ में सी0एम0एस0 के छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. के बाल वैज्ञानिक अपनी सफलता का श्रेय सी0एम0एस0 के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान विज्ञान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in