Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो द्वारा `सेहत की बात - डाक्टर के साथ´ कार्यक्रम का प्रसारण आज प्रात: 9 बजे से

Posted on 30 January 2011 by admin

बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा संचालित सिटी मोन्टेसरी स्कूल के गोमती नगर तथा कानपुर रोड के कम्यूनिटी रेडियो स्टेशनों (90.4 मेगाहर्टज) द्वारा जनहित में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम `सेहत की बात - डाक्टर के साथ´ का प्रसारण जनवरी माह से शुरू किया गया है। इस रेडियो कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति घर बैठे रोग के उपचार के बारे में अनुभवी डाक्टरों से फोन 0522-2301644 के द्वारा नि:शुल्क सलाह प्राप्त कर सकता है। मनोवैज्ञानिक डा0 मधु पाठक, त्वचा विशेषज्ञ डा0 ऊषा मिश्रा तथा ट्रामा विशेषज्ञ डा0 समीर मिश्रा के सुझावों से आम जनता अभी तक प्रसारित कार्यक्रमों से लाभािन्वत हो चुकी है। यह जानकारी विद्यालय के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

श्री शर्मा ने बताया कि `सेहत की बात - डाक्टर के साथ´ कार्यक्रम के अन्तर्गत कल रविवार 30 जनवरी को डा0 अरशद बवासीर रोग के कारणों, बचाव तथा उपचार के बारे में श्रेताओं को बतायेंगे। स्वास्थ्य तथा स्वच्छता पर आधारित यह कार्यक्रम सी0एम0एस0 गोमती नगर कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन से 90.4 मेगाहर्टज पर प्रत्येक रविवार को एक घण्टे के लिए प्रात: 9.00 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक तथा सायं 5 बजे से सायं 6.00 बजे तक प्रसारित हो रहा है तथा सी0एम0एस0 कानपुर रोड रेडियो स्टेशन से यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से सायं 6.00 बजे तक तथा रात्रि  9.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रसारित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में आम जनता से प्राप्त होने वाले टेलीफोनों से यह ज्ञात हुआ है कि  `सेहत की बात - डाक्टर के साथ´ कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने में शहरी तथा ग्रामीण जनता में अत्यधिक उत्साह तथा रूचि है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों मल्होर, मकदुमपुर, टेराखास, लोनापुर, नन्दपुर और अशरफ नगर आदि को लाभ देने के लिए इन दोनों रेडियो स्टेशनों की प्रसारण रेंज को बढ़ाया गया है।

श्री शर्मा ने बताया कि आगामी फरवरी माह में प्रसारित होने वाले `सेहत की बात - डाक्टर के साथ´ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 6 फरवरी 2011 को बाल विशेषज्ञ, रविवार 13 फरवरी को आर्थाेपेडिक्स पर वार्ता, रविवार 20 फरवरी को केन्सर विशेषज्ञ तथा रविवार 27 फरवरी को दन्त विशेषज्ञ सम्बंधित रोगों के कारणों, बचावों तथा उपचारों के बारे में श्रेताओं को बतायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि ये दोनों रेडियो स्टेशन युवा पीढ़ी के मध्य एक मित्र के रूप में अपनी अह्म भूमिका निभा रहे हैं। ये रेडियो फोन-इन-प्रोग्राम में शैक्षिक गेस्ट व्याख्यानों को भी होस्ट कर रहा है। इसके अलावा कैरियर काउंसलर, नेत्र विशेषज्ञों, प्राकृतिक चिकित्सकों, न्यूरो सर्जन, बाल मनोवैज्ञानिक एवं शिक्षा विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त किया गया है ताकि बालकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए अधिक से अधिक शिक्षात्मक, स्वस्थवर्धक, तनावरहित जीवन जीने की कला एवं उपयोगी जानकारियां प्रसारित की जा सकें। इन रेडियो स्टेशनों द्वारा बालकों की शिक्षा एवं उनके कल्याण से सम्बन्धित सभी क्षेत्रों को कवर किया गया है। इस रेडियो पर समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, स्कूल पाठ्य पुस्तक, सामान्य ज्ञान, भाषा के विकास, उच्चारण िड्रल, रेडियो श्रेताओं के इन्टरव्यू `एफ.एम. टीम आपके घर में´, प्रेरणादायक कहानियां, कविता, शिक्षात्मक गीत-संगीत, खेलकूद, नैतिक व चरित्र निर्माण की शिक्षा का प्रसारण किया जा रहा है। इस सुविधा से छात्रों, शिक्षकों और उनके माता-पिता को अनेक उपयोगी एवं शिक्षाप्रद जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in