Categorized | लखनऊ.

आजादी बड़े संघशZ और बलिदानों से मिली है

Posted on 26 January 2011 by admin

26-01-bसमाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय पर ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुूए कहा कि आजादी बड़े संघशZ और बलिदानों से मिली है। देश की सीमाएं संकट में है और अिशक्षा, बेरोजगारी, भ्रश्टाचार जैसी समस्याएं सिर उठाए हैं। हमें इनके खिलाफ खड़े होने और देश की एकता तथा भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिशाद श्री अहमद हसन, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश कोशाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव उपस्थित थे।
श्री यादव ने कहा कि चीन से सबसे ज्यादा खतरा है जो रोज एक-एक इंच हमारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। हमारी पूरी सीमा पर उसकी फौजे तैनात हैं। नेपाल हमारा पड़ोसी है वहां भी कुछ गुमराह तत्व चीन की साजिश के तहत भारत विरोध का माहौल बना रहे हैं। हमारी फौज बहादुर है पड़ोसी देशों से सम्बन्ध सुधरने चाहिए। सरकार को सावधान करने के लिए मैने संसद में यह मसला उठाया था। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा आजादी के साथ गांधी जी ने जो सपने देखे थे उन्हें हम साकार नहीं कर सके। गांधी जी ने जाति, धर्म, गरीबी-अमीरी के भेदभाव से मुक्त भारत की कल्पना की थी। वे किसान को प्राथमिकता देते थे। आज किसान की स्थिति सर्वथा दयनीय है। उनको खुशहाल बनाकर ही देश खुशहाल हो सकता है।

श्री यादव ने कश्मीर पर ताजा विवाद के सन्दर्भ में कहा कि केन्द्र की सरकार को सूझबूझ से हल निकालना चाहिए। कश्मीर के लोग कहीं यह न समझे कि उन्हें अलग माना जा रहा है। हमें कही भी अलगाववाद को नहीं पनपने देना चाहिए। कश्मीर पर समाजवादी पार्टी का मत है कि वह भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीरियों की देश की सुरक्षा में अहम भूमिका रही है।

श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रारम्भ में सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए उन शहीदों को नमन किया जिन्होने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व होम कर दिया। उन्होने कहा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की बड़ी लड़ाई लड़ी गई जिसमें छात्र,नौजवान, महिलाएं, किसान-बुद्धिजीवी सभी शामिल हुए। लेकिन भगत सिंह और नेताजी सुभाशचन्द्र बोस को भी हम नहीं भुला सकते हैं जिनके संघशZ ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने को विवश कर दिया। श्री मुलायम सिंह यादव के 5- विक्रमादित्य मार्ग आवास पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, ब्राह्मण सभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय तिवारी, पूर्व सॉसद श्रीमती रीना चौधरी, श्री शंखलाल माझी, डा0 मधु गुप्ता, जगदीप यादव, नफीस अहमद, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, रविदास मेहरोत्रा, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, जगन्नाथ प्रसाद यादव, मुन्नी पाल, दीपक रंजन, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, नानकदीन भुर्जी, बुक्कल नबाव, कंचना सिंह, चन्द्रा रावत, आनन्द भदौरिया, मो0 हनीफ,जय सिंह जयन्त, शाहीन फातिमा, राजपाल कश्यप, सूर्य कुमार, प्रेमप्रकाश वर्मा, मो0 शाहिद, काशीनाथ यादव, नसरीन फातिमा, सुधा जैसवार, बबीता वर्मा, असलम जावेद बेग, बुधीराम, ज्ञान सिंह यादव,  आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

6-ए राजभवन कालोनी स्थित प्रकोश्ठ कार्यालय में ध्वजारोहण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नफीस अहमद और लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनन्द भदौरिया ने किया जिसमे सर्वश्री अनिल यादव, अमित सक्सेना, अरूण वर्मा, सन्तोश यादव, प्रदीप ‘ार्मा, राजेन्द्र मिश्रा तथा सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in